फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Identity of women making handmade sweaters with pickles

Chamba News: अचार के साथ हाथ से बने स्वेटर बना रहे महिलाओं की पहचान

Sun, 06 Jul 2025 05:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 06 Jul 2025 05:55 AM IST
विज्ञापन
Identity of women making handmade sweaters with pickles
चौगान में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं स्टॉल लगाकर कमा रहीं आजीविका
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के साथ पर्यटक कर रही महिलाओं के उत्पादों की सराहना
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। शहर के चौगान नंबर दो में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं स्टॉल लगाकर अपने हुनर का जलवा बिखेर रही हैं। जहां एक ओर पारंपरिक चंबा अचार की खुशबू ग्राहकों को आकर्षित कर रही है, वहीं दूसरी ओर छोटे बच्चों के लिए हाथ से बुने नए-नए डिजाइन के स्वेटर भी लोगों को खूब भा रहे हैं।

महिलाओं के इन स्टॉलों में उत्पादों की खूबसूरती और गुणवत्ता साफ नजर आती है। इस पहल से न केवल उन्हें अच्छी कमाई हो रही है, बल्कि आत्मनिर्भरता की मिसाल भी कायम हो रही है। स्थानीय लोग और पर्यटक दोनों ही इन उत्पादों की सराहना कर रहे हैं। महिलाओं में दयावंती, सरोज देवी, मीना देवी, माया देवी, सत्या देवी ने बताया कि पहले उनके उत्पाद घर पर रखे खराब हो जाते थे, लेकिन जब से प्रशासन की ओर से स्टॉल लगाने की अनुमति दी है। तब से उनके उत्पादों की अधिक डिमांड आ रही है। जिसमें अब उन्होंने हाथ से बनाए स्वेटर भी शामिल किए हैं। चंबा अचार की बेहद लोग डिमांड कर रहे हैं। हर माह इससे अच्छी कमाई हो रही है और उनकी मेहनत रंग ला रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed