फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Hydrants will be used to deal with the fire

Chamba News: आग से निपटने के लिए लगेंगे हाइड्रेंट

Sat, 10 Dec 2022 10:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Dec 2022 10:05 PM IST
विज्ञापन
Hydrants will be used to deal with the fire
चंबा। नगर परिषद चंबा के सभी वार्ड हाइड्रेंट के साथ जुड़ सकते हैं। इसके लिए दमकल विभाग ने शिमला अपने विभाग को प्रस्ताव बनाकर भेज दिया है। शिमला से अनुमति मिलने के उपरांत नगर परिषद के सभी वार्डों में हाइड्रेंट लगाने का कार्य शुरू हो सकता है।
विज्ञापन

दिनप्रतिदिन बढ़ रहे घरों की संख्या को देखते हुए विभाग ने हाइड्रेंट का प्रस्ताव बनाकर भेजा है। इससे आपातकालीन परिस्थिति में विभाग को बचाव कार्य करने में सुविधा होगी। आग की घटना होने पर हाइड्रेंट से सीधे पाइप लगाकर आग को बुझाया जा सकेगा। साथ ही हाइड्रेंट से फायर ब्रिगेड की गाड़ियों में पानी भरकर मौके पर राहत कार्य को भी अंजाम दिया जा सकेगा। अभी तक हाइड्रेंट की सुविधा शहर के कुछ मोहल्लों में ही है जबकि अन्य वार्डों में अभी तक यह सुविधा शुरू नहीं की गई है। ऐसे में दमकल विभाग का यह कदम अन्य वार्डों के लोगों के लिए लाभदायक साबित हो सकता है।
विज्ञापन

दमकल विभाग के प्रस्ताव अनुसार नगर परिषद के दायरे में आने वाले हरदासपुरा, मुगला, बालू, सुलतानपुर और शीतला पुल के पास हाइड्रेंट लगाए जाएंगे। इससे आने वाले समय में इन मोहल्लों में आग की घटनाओं से निपटने में आसानी होगी। विभागीय प्रस्ताव में यह भी जिक्र किया गया है कि शहर के भीड़भाड़ वाले मोहल्लों में हर साठ मीटर के दायरे में एक हाइड्रेंट लगा होना चाहिए। अब देखना होगा कि उच्चाधिकारी इस प्रस्ताव को कितने समय बाद अमलीजामा पहनाकर मंजूरी प्रदान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकारी फायर अधिकारी चैन लाल ने बताया कि नगर परिषद के अन्य वार्डों में हाइड्रेंट लगाने के लिए शिमला प्रस्ताव भेजा गया है। इसमें विभिन्न वार्डों के मोहल्ले चयनित किए गए हैं। जहां हाइड्रेंट की जरूरत है, वहां हाइड्रेंट प्रणाली कारगर साबित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed