फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Hybrid seeds were planted, when the crop grew, grains disappeared from the corn.

Chamba News: हाईब्रीड बीज रोपा, फसल उगी तो मक्की से मक्की से दाने गायब

Tue, 26 Sep 2023 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 26 Sep 2023 10:50 PM IST
विज्ञापन
Hybrid seeds were planted, when the crop grew, grains disappeared from the corn.
खेतों में उगी मक्की।स्त्रोत:संवाद
चंबा। हाईब्रीड बीज रोपित करने के बाद भी किसानों के खेतों में मक्की की अच्छी पैदावार नहीं हुई हैं। इस वजह से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें साफ देखी जा सकती हैं।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि पहले की तरह ही उन्हाेंने खेतों में खुदाई के बाद मक्की का हाईब्रीड बीज रोपित किया था, लेकिन पैदावार अच्छी नहीं हो पाई है। मक्की पर दाने नहीं आए हैं। इससे उन्हें नुकसान उठाना पड़ा है। किसानों ने कृषि विभाग से उचित मुआवजा देने की मांग उठाई है। गौर रहे कि जिले के अधिकतर किसान खेतीबाड़ी पर ही निर्भर करते हैं। अधिकांश जगह सिंचाई की सुविधा न होने से किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जिले के तड़ोली, उदयपुर, सरोल, घोल्टी, राजनगर, कियाणी, साहो और कीड़ी समेत आसपास के क्षेत्रों में किसानों ने मक्की का हाईब्रीड बीज खरीद कर खेतों में रोपित किया था। अब अच्छी फसल नहीं होने से किसानों को भविष्य की चिंता सता रही है।
विज्ञापन

किसानों में सुरेंद्र कुमार, मनोहर लाल, रविंद्र कुमार, किशन चंद, दलीप कुमार, संजीव कुमार और हाकम चंद ने बताया कि मक्की की फसल ने किसानों को निराश किया है। जिस हिसाब से खेतों में मक्की का बीज लगाया गया, उस लिहाज से फसल नहीं हुई है। इसका खामियाजा किसानों को उठाना पड़ेगा। किसानों ने विभाग से मक्की की फसल को हुए नुकसान की एवज में उचित मुआवजा देने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि उपनिदेशक कुलदीप धीमान ने बताया कि इस बारे में उनके पास कोई शिकायत नहीं पहुंची है। किसान उनसे आकर मिलें। इस दिशा में सकारात्मक प्रयास किए जाएंगे।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed