फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Husband's bail plea rejected in abetment to suicide case

Chamba News: आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पति की जमानत याचिका खारिज की

Sat, 14 Mar 2026 10:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 14 Mar 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
Husband's bail plea rejected in abetment to suicide case
विशेष न्यायाधीश प्रीति ठाकुर की अदालत ने सुनाया अहम फैसला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पति की जमानत याचिका खारिज कर दी गई है। विशेष न्यायाधीश प्रीति ठाकुर की अदालत ने यह फैसला सुनाया है।
8 फरवरी 2026 को लगभग 1.45 बजे (मध्य रात्रि) राजिंद्र कुमार निवासी काथला की पत्नी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को दिए बयान में मृतका के भाई ने कहा कि उनके जीजा की शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना से वह पूरी तरह से टूट चुकी थी। उन्होंने बताया कि अकसर आरोपी उनकी बहन से मारपीट करता था। इससे पहले भी तीन से चार बार पति की प्रताड़ना से दुखी होकर उनकी बहन ने मायके में आश्रय लिया लेकिन बार-बार पति भविष्य में ऐसा न करने का हवाला देकर उनकी बहन को अपने साथ ले जाता रहा। कुछ दिन तक उनके घर में शांति रहती। इसके बाद फिर आरोपी उनकी बहन को प्रताड़ित करता था। इससे पूरी तरह टूट चुकी उनकी बहन को आखिरकार यह खौफनाक कदम उठाना पड़ा।
विज्ञापन

आरोपी ने जमानत याचिका के लिए तर्क दिया कि वह घर पर अकेला कमाने वाला है। उसका कोई आपराधिक रिकॉर्ड भी नहीं है। न्यायालय ने मामले और उससे जुड़े सबूतों को ध्यान में रखते हुए आखिरकार आरोपी की जमानत याचिका खारिज कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed