{"_id":"66d886a4e9476a2b3a037262","slug":"husband-will-have-to-spend-30-days-in-jail-for-not-paying-maintenance-allowance-to-wife-chamba-news-c-88-1-ssml1004-132430-2024-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: पत्नी को भरण-पोषण भत्ता न देने पर पति को काटनी होगी 30 दिन की जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: पत्नी को भरण-पोषण भत्ता न देने पर पति को काटनी होगी 30 दिन की जेल
Wed, 04 Sep 2024 09:41 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 04 Sep 2024 09:41 PM IST
विज्ञापन
चंबा। पत्नी को भरण-पोषण भत्ता न देने पर पति को 30 दिनों की जेल की सजा परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश जसबंत ठाकुर ने सुनाई है।
दोषी के रिश्तेदार भरण-पोषण भत्ता न्यायालय में उसकी एवज में जमा करवा कर उसकी सजा को 30 दिन से पहले भी खत्म करवा सकते हैं। न्यायालय के इस फैसला घरेलू हिंसा करने वाले पतियों के लिए आने वाले समय में एक सीख भी साबित हो सकती है।
एक विवाहिता ने अपने पति पर उसके साथ मारपीट करने की तहरीर पुलिस में दी। पुलिस विभाग की ओर से उसे थाने में तलब किया गया। इसके बाद उसने अपने किए की माफी मांगी और पत्नी संग राजीनामा करने के बाद घर ले गया, लेकिन कुछ दिन बीतने के बाद फिर से वह उसके साथ मारपीट करने लगा। आखिरकार, उसने पति के जुल्मों से तंग आकर घर में ही अलग कमरे में रहने का निर्णय लिया और वह रहने लगी। काफी समय बीतने के बाद आखिरकार पति की यातनाओं से तंग आकर पत्नी ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय में मामला पहुंचने पर न्यायाधीश की ओर से पति को भरण-पोषण के लिए महिला को निर्धारित धनराशि 50 हजार अदा करने के निर्देश दिए गए। लेकिन, न्यायालय में पेशी पर आने के बाद भी महिला के पति ने भरण-पोषण के लिए पैसे जमा नहीं करवाए। जहां से अब न्यायाधीश ने भरण-पोषण भत्ता न देने पर आरोपी पति को 30 दिन जेल में बिताने के आदेश जारी किए हैं। इतना ही नहीं, वह जेल से सजा के मध्य भी बाहर आ सकता है। बशर्ते, उसके रिश्तेदारों को उसकी एवज में भरण-पोषण भत्ता के रूप में धनराशि न्यायालय में जमा करवानी होगी।