फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Hundreds of Shiva devotees took a dip of faith on the first Monday of Sawan.

Chamba News: सावन के पहले सोमवार पर सैकड़ों शिवभक्तों ने लगाई आस्था की डुबकी

Tue, 23 Jul 2024 12:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 23 Jul 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
Hundreds of Shiva devotees took a dip of faith on the first Monday of Sawan.
चंबा में मणिमहेश यात्रा के दौरान ग्लेशियर पॉईंट से गौरीकुंड की तरफ चढ़ाई करते श्रद्धालु।संवाद
भरमौर (चंबा)। श्रावण महीने के पहले सोमवार को मणिमहेश की पवित्र डल झील में सैकड़ों शिव भक्तों ने आस्था की डुबकी लगाई। रविवार को आषाढ़ माष की गुरु पूर्णिमा के दिन हड़सर से मणिमहेश के लिए प्रदेश के लौहल-स्पीति, शिमला, कांगडा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, महाराष्ट्र, हरियाणा सहित अन्य राज्यों से सैकड़ों शिव भक्त मणिमहेश के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

सोमवार को सावन माह के पहले सोमवार को उन्होंने पवित्र मणिमहेश में डुबकी लगाई। हरेक वर्ष सावन माह के पहले सोमवार को पवित्र डलझील में डुबकी लगाने के लिए काफी संख्या में श्रद्धालु मणिमहेश जाते हैं। इस दिन डलझील में स्नान करना बेहद शुभ माना जाता है।
विज्ञापन


इस बार पवित्र मणिमहेश यात्रा 26 अगस्त से शुरू हो रही है। यह 11 सितंबर तक चलेगी। यात्रा के दौरान भीड़ ज्यादा होने के कारण कुछ श्रद्धालु पहले ही दर्शन कर लेते हैं। प्रशासन की ओर से गुईनाला पर श्रद्धालुओं की गणना के लिए (एसडीआरएफ) के जवानों की ड्यूटी लगाई गई हैड्वे जोकि वहां से मणिमहेश की तरफ जाने वाले श्रद्धालुओं की गणना कर रहे हैं। अभी तक हड़सर से लेकर डलझील तक किसी प्रकार का कोई लंगर या रहने की उचित व्यवस्था नहीं है। स्थानीय लोगों की तरफ से विभिन्न पड़ावों पर अब तक श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पचास से अधिक अस्थायी दुकानें लगाई जा चुकी हैं। यहां पैसे देकर श्रद्धालु खाने के साथ रात को ठहर भी सकते हैं। दूसरी तरफ, यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को मिलने वाली सुविधाओं के लिए प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। इसमें रास्ते, पानी, बिजली, शौचालय सहित अन्य कार्य करवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed