फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Hundreds of sheep and goats are in the grip of mouth disease

खुरमुंह बीमारी की चपेट में आई सैकड़ों भेड़-बकरियां

Sat, 13 Nov 2021 06:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 06:57 PM IST
विज्ञापन
Hundreds of sheep and goats are in the grip of mouth disease
चंबा। विकास खंड मैहला के अधीन आती गाण पंचायत के दर्जन भर गांवों में सैकड़ों भेड़-बकरियां खुरमुंह की बीमारी की जद में आ चुकी हैं। बीमारी की पकड़ में न आने पर अब अधिकांश भेड़पालकों ने पंजाब की तरफ पनी भेड़-बकरियों को लेकर कूच करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

हैरानी की बात यह है कि धारों(पहाड़ों) पर बीमारी से जूझ रही भेड़-बकरियां चल-फिरने में भी असमर्थ हैं। भेड़-बकरियों को उपचार के लिए खच्चरों पर लाद कर सड़क तक लाने की भेड़पालक जुगत में जुट हैं। भेड़पालकों ने जिला प्रशासन और पशुपालन विभाग से पशुधन को बचाने के लिए बड़े स्तर पर प्रयास करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकांश भेड़पालक भेड़-बकरियों का पालन-पोषण कर ही परिवारों का भरण-पोषण करते हैं। विकास खंड मैहला के अधीन आने वाली गाण पंचायत के छतड़, सकरैणा, बनेई, डकेड़, ढांगू, गाण, रैणा, रौ, उलाणी, धार सहित अन्य गांवों में मवेशी खुरमुंह की बीमारी की गिरफ्त में हैं। समय पर उपचार न मिलने से अब पशुपालकों को उनके समस्त मवेशियों में ये बीमारी फैलाने का अंदेशा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भेड़पालक पुर्थो, मानख, चैनो, कल्याणो, सरनो, जैसो, थुनिया, बर्फो, मान सिंह, मचलू, डुमणू, धानिया और धारो ने बताया कि उनकी भेड़-बकरियां चल-फिरने में भी असमर्थ हैं। आए दिन कोई न कोई भेड़-बकरी मर रही है। इसके अलावा पहाड़ों पर भेड़-बकरियों को लेकर गए भेड़ पालक अब पंजाब का रूख करने लग पड़े हैं। खच्चरो के माध्यम से वे बीमार भेड़-बकरियों को सडक पर लाने को मजबूर हैं।

पशुपालन विभाग के उपनिदेशक राजेश सिंह ने बताया कि उन्हें इस बारे जानकारी मिली है। पंचायत में चिकित्सीय टीम को भेजा गया है। उन्होंने कहा कि दवाइयों के बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया गया है। उन्होंने कहा कि पशुधन बचाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed