फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Hundreds of people suffering from cold and viral reach the hospital every day.

Chamba News: रोजाना अस्पताल पहुंच सर्दी-जुकाम, वारयल से पीड़ित सैकड़ों लोग

Wed, 17 Jan 2024 10:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 17 Jan 2024 10:34 PM IST
विज्ञापन
Hundreds of people suffering from cold and viral reach the hospital every day.
चंबा। दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही शुष्क ठंड ने जिला वासियों की मुसीबतें बढ़ा दी हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्ग शुष्क ठंड की चपेट में आने से सर्दी, जुकाम और खांसी जैसी वायरल से ग्रस्त हो रहे हैं।
विज्ञापन

इलाज के लिए लोग जिले के निजी और सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में पहुंच रहे हैं। अस्पतालों में सर्दी, जुकाम और बुखार से ग्रस्त मरीजों की संख्या सबसे अधिक है। चंबा मेडिकल कॉलेज के अलावा नागरिक अस्पताल तीसा, भरमौर, किहार और किलाड़ में पिछले कुछ दिन से सर्दी जुकाम के मरीजों की संख्या बढ़ी है। रोजाना सैकड़ों मरीज जिले के स्वास्थ्य संस्थानों में पहुंच रहे हैं। गंभीर रूप से पीड़ित मरीजों को चिकित्सक उपचार के लिए अस्पतालों में भर्ती कर रहे हैं। जिले में बारिश नहीं होने से शुष्क ठंड पड़ रही है। छोटे बच्चे इसकी चपेट में आसानी से आ रहे हैं। चिकित्सकों की मानें तो बारिश होने के बाद ही शुष्क ठंड का कहर कम हो सकता है। तब तक लोगों को स्वयं अपनी सेहत का ध्यान रखने की आवश्यकता है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर कपिल शर्मा ने बताया कि शुष्क ठंड के कारण लोग सर्दी, जुकाम और बुखार की चपेट में आ रहे हैं। अस्पतालों में इन मरीजों के इलाज को लेकर जरूरी दवाइयां उपलब्ध हैं।
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed