फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Hundred more deodar sleepers recovered from drain

नाले से देवदार के सौ और स्लीपर बरामद

Wed, 22 Jun 2022 10:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Hundred more deodar sleepers recovered from drain
चंबा। विकास खंड सलूूूणी में बाड़का वन बीट के जंगल में हुए अवैध कटान मामले में वन विभाग ने दस दिन के भीतर सौ और स्लीपर बरामद किए हैं। इससे पहले विभाग ने 70 स्लीपर बरामद किए थे। बताया जा रहा है कि हाल में जो स्लीपर मिले हैं वे लोगों ने जंगलों से काटकर अपने घरों में रखे थे लेकिन मामले की जांच होने की भनक लगते ही लोगों ने लकड़ी नाले में फेंक दी। वन विभाग की टीम ने लकड़ी को नाले से बरामद कर अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

लकड़ी फेंकने वाले लोगों का पता लगाया जा रहा है। गौरतलब है कि जंगल में 700 से अधिक देवदार पेड़ काटे गए हैं। ये पेड़ किसी निगम के लॉट के तहत नहीं बल्कि अवैध रूप से काटे गए हैं। इस मामले में वन विभाग ने अपने वन परिक्षेत्र अधिकारी, बीट अफसर और वन रक्षक को पहले ही निलंबित कर दिया है। इन कर्मचारियों को जंगल से काटी गई लकड़ी को बरामद करने के निर्देश दिए गए हैं जो संदिग्ध लोगों के घरों में निरीक्षण कर लकड़ी बरामद करने का प्रयास कर रहे हैं। इसी डर से कुछ वन काटुओं ने अपने घरों में छुपाकर रखी लकड़ी को नाले में फेंक दिया। इस मामले की निष्पक्ष जांच करने का जिम्मा विभाग ने वनमंडलाधिकारी चुराह को सौंपा है। उन्हें आगामी 15 दिनों में रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं। इसके बाद विभाग आगामी कार्रवाई करेगा। जंगल में काटे गए देवदार के अधिकतर पेड़ों की लकड़ी गायब हो चुकी है। इसकी रिकवरी करना विभाग के लिए मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

चंबा के वन मुख्य अरण्यपाल एचके सरवटा ने कहा कि अब तक देवदार के 170 स्लीपरों को बरामद किया जा चुका है। इनमें 70 स्लीपर पहले मिले थे और सौ स्लीपर पिछले दस दिन में टीम ने बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed