फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   HT line broken while pruning tree, person scorched

पड़ोसी ने पेड़ की छंटाई करते वक्त एचटी लाइन टूटी, चपेट में आया व्यक्ति

Sat, 06 Nov 2021 07:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 07:33 PM IST
विज्ञापन
HT line broken while pruning tree, person scorched
पेड़ काटने से टूटकर खेत में गिरी बिजली की तार। - फोटो : Chamba
चंबा। विकास खंड चंबा की उदयपुर पंचायत में एक व्यक्ति एचटी लाइन की चपेट में आने से बेसुध हो गया। यह वाक्या शुक्रवार देर शाम को पेश आया। व्यक्ति को उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने उपचाराधीन व्यक्ति के बयान दर्ज कर लिए हैं। सूचना मिलने के बाद बिजली बोर्ड चंबा की टीम ने मौके का जायजा लिय। टीम ने पाया कि पेड़ों की छंटाई के कारण एचटी लाइन को नुकसान पहुंचा है। विद्युत बोर्ड ने पेड़ों की छंटाई करने वाले पड़ोसी परिवार के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए पुलिस को पत्र लिखा।
विज्ञापन

शुक्रवार को रमेश कुमार पुत्र सोभिया राम गांव सरू के पड़ोसी ने पेड़ों की छंटाई की। छंटाई के दौरान टहनियों की चपेट में आने से बिजली की एचटी लाइन खेत में जा गिरी। पेड़ काटने वाले परिवार ने पड़ोसियों को खेत में एचटी लाइन गिरी होने की सूचना नहीं दी। देर शाम रमेश कुमार कुत्तों को घूमाने के लिए खेत की ओर गए। जैसे ही वह खेत में पहुंचे तो एचटी लाइन की संपर्क में आने से बेसुध होकर खेत में गिर गए। काफी समय होने पर उनके घर न लौटने पर परिजन चिंतित हुए। इसी बीच उनका बेटा पिता की तलाश में खेत की तरफ निकला और उन्हें बेसुध पाया। इसके बाद परिजन उनहें मेडिकल कॉलेज चंबा ले गए। शनिवार को पुलिस टीम ने भी मौके पर आकर बयान दर्ज किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत उपमंडल द्वितीय चंबा के सहायक अभियंता अजय कुमार का कहना है कि सूचना मिलते ही शनिवार को टीम भेजी गई। टीम ने मौके पर जाकर पड़ताल की। पेड़ की छंटाई के दौरान एचटी लाइन को नुकसान पहुंचाने वाले परिवार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए पत्र भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed