फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   HRTC workshop became a pond in the rain

Chamba News: बारिश में एचआरटीसी वर्कशॉप बन गई तालाब

Sat, 06 Jul 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
HRTC workshop became a pond in the rain
पानी से लबालब भर गए गड्ढे, मेकेनिकों को हो रही दिक्कत
विज्ञापन

दो साल से खस्ताहाल है वर्कशॉप, नहीं ली गई सुध, लापरवाही
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। बारिश से एचआरटीसी चंबा डिपो की वर्कशॉप का परिसर तालाब बन गया है। परिसर के चारों तरफ पानी-पानी ही नजर आ रहा है। बीते शुक्रवार को हुई बारिश के बाद ही यहां पानी भरा हुआ है। जलभराव के कारण बसों के मरम्मत कार्य में परेशानी हो रही है। वर्कशॉप में हुए गड्ढे भी पानी से लबालब भर गए हैं। ऐसे में पानी के बीच मेकेनिक बसों की मरम्मत करने के लिए मजबूर हैं। वर्तमान में डिपो में 150 बसें हैं। इनमें हर दिन कुछ बसें मरम्मत के लिए वर्कशॉप भेजी जाती हैं। वर्कशॉप परिसर से पानी की निकासी न होने से परिसर ने तालाब का रूप ले लिया है। पानी गंदा होने की वजह से यहां मच्छर भी पनपने लगे हैं। इससे कर्मचारियों को संक्रमण जनित बीमारियों का डर सताता रहता है। राज्य कार्यकारिणी तकनीकी संगठन के उपाध्यक्ष विवेक गुलेरिया और चालक यूनियन के प्रधान हेमराज का कहना है कि दो साल से वर्कशॉप की हालत खस्ताहाल है। मेकेनिक खुले आसमान के नीचे बसों की मरम्मत करने के लिए मजबूर हैं। बीती रात को बारिश के दौरान भी बसों की मरम्मत जारी थी। ऐसे में बारिश के दौरान करंट का भय रहता है। बीते माह भी एक कर्मचारी पर छत गिर गई थी जिससे कर्मचारी घायल हो गया था। इसके बावजूद वर्कशॉप की सुध निगम प्रबंधन ने नहीं ली है।

एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक शुगल सिंह का कहना है कि यह मामला ध्यान में है। उच्चाधिकारी को इस समस्या के बारे में अवगत करवाया जा चुका है। जल्द समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed