फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   HRTC special buses will run on demand for Delhi, Chandigarh, Baddi

दिल्ली, चंडीगढ़, बद्दी के लिए डिमांड चलेंगी एचआरटीसी की स्पेशल बसें

Mon, 01 Nov 2021 09:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 09:45 PM IST
विज्ञापन
HRTC special buses will run on demand for Delhi, Chandigarh, Baddi
HRTC special buses will run on demand for Delhi, Chandigarh, Baddi
चंबा। दीपावली पर एचआरटीसी प्रबंधन सवारियों की मांग अनुसार दिल्ली, चंडीगढ़ और बद्दी से बस सेवाएं शुरू करेगा। त्योहार से पूर्व ऑनलाइन या काउंटर पर यात्री बसों में सीट बुक करवा सकते हैं। निगम प्रबंधन ने साफ किया है कि बाहरी राज्य और जिला के लिए चलने वाली बस सेवा को दीपावली के बाद भी डिमांड के आधार पर चलाया जा सकता है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिले से अधिकांश लोग बाहरी राज्यों और जिला में सरकारी और निजी कंपनियों में कार्यरत हैं। नौकरी के सिलसिले में घर से बाहर रहने वाले लोगों को त्योहारी सीजन में अब घर लौटने के लिए बसों की समस्या से दो चार नहीं होना पड़ेगा। निगम प्रबंधन ने साफ किया है कि दीपावली त्योहार को देखते हुए यात्रियों की मांग पर बस सेवा शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि वैश्विक महामारी कोरोना के दौरान जिला में बंद रूटों पर भी निगम ने धीरे-धीरे बस सेवा को शुरू कर दी है। जिले से दिल्ली, चंडीगढ़, देहरादून, हरिद्वार, शिमला, बद्दी सहित लोकल रुटों पर 115 बसें चल रही हैं। अब त्योहारी सीजन में भी प्रबंधन यात्रियों की सहूलियत को लेकर आगे आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरएम चंबा राजन जंवाल ने कहा कि बाहरी राज्यों और दूसरे जिला के लिए दिवाली पर लोगों की मांग पर बस सेवा शुरू की जाएंगी। दिवाली के बाद भी मांग के हिसाब से रूट जारी रखे जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed