{"_id":"6112b14a8ebc3e787b55fa64","slug":"hrtc-runs-additional-buses-on-six-routes-chamba-news-sml3800038197","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचआरटीसी ने छह रूटों पर चलाई अतिरिक्त बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचआरटीसी ने छह रूटों पर चलाई अतिरिक्त बसें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। जिले में लोगों की भीड़ को कम करने के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम ने जिले के छह रूटों पर अतिरिक्त बस सेवाएं चलाने का निर्णय लिया है। बस सेवाएं शुरू होने से जहां बसों में सवारियों की भीड़ कम होगी तो वहीं, दूसरी ओर लोगों को भी इसका भरपूर लाभ होगा। हिमाचल पथ परिवहन निगम ने चंबा-सिल्लाघ्राट, चंबा-पैनला-लेरा, चंबा-गागला, चंबा-सिढकुंड और चंबा-भाला रूट पर अतिरिक्त बस सेवाएं शुरू की हैं।
गौरतलब है कि जिले में कोरोना की दूसरी लहर के चलते अधिकांश रूटों पर बस सेवाएं बंद कर दी गई थीं। हालांकि, कोरोना संक्रमण के मामलों में थोड़ी कमी आने के बाद प्रदेश सरकार ने बंदिशों में काफी हद तक रियायत दे दी। बावजूद इसके एचआरटीसी प्रबंधन कुछेक रूटों पर बस सेवाएं शुरू नहीं कर सका। ऐसे में अब उपायुक्त के निर्देशानुसार बंद किए गए रूटों पर लोगों की सहूलियत के लिए अतिरिक्त बस सेवाएं शुरू की गई हैं।
जिले में अब 89 रूटों पर एचआरटीसी बसें चलाई जा रही हैं। आरएम चंबा राज कुमार पाठक ने बताया कि चंबा-सिल्लाघ्राट रूट पर सुबह आठ बजे और दोपहर तीन बजे, चंबा-पेनला-लेरा मार्ग पर सुबह साढ़े आठ बजे और दोपहर तीन बजे, चंबा-गागला-धुलारा मार्ग पर तीन बजे, चंबा-सिढकुंड मार्ग पर पौने आठ बजे, चंबा-भाला रूट पर दोपहर ढाई बजे और तीन बजे बस चलेगी।