फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   HRTC depot loss of five lakhs every day

Chamba News: एचआरटीसी डिपो को हर दिन पांच लाख का घाटा

Fri, 14 Jul 2023 11:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 14 Jul 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
HRTC depot loss of five lakhs every day
चंबा। भारी बारिश से जिले में पटरी से उतरी व्यवस्थाओं के चलते कई रूटों पर सरकारी बसें नहीं चल पा रही हैं। इससे एचआरटीसी के चंबा डिपो प्रबंधन को प्रति दिन पांच लाख घाटा उठाना पड़ रहा है। लंबी दूरी की बसों में सवारियों की कमी और स्थानीय रूटों का बंद रहना भी इसका मुख्य कारण बताया जा रहा है। शुक्रवार को भी जिले के 25 रूटों पर एचआरटीसी की बस सेवाएं बाधित रहींं। इसका ग्रामीणों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। दिल्ली में भारी बारिश के बाद पहले ही इस रूट पर बस सेवाएं बंद रखी गई हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को चंबा से दिल्ली के लिए चलने वाली वोल्वो बस नहीं भेजी गई। उसके स्थान पर एसी बस चलाई गई। इसके अलावा चंबा से वाया पठानकोट-दिल्ली के लिए चलाई जाने वाली बस भी पठानकोट तक ही भेजी गई। यहां से आगे रास्ते के सही होने और सवारियां होने पर ही इसे आगे भेजने का प्रबंधन ने निर्णय लिया है। कुल मिला कर भारी बारिश ने निगम प्रबंधन की दिक्कतें बढ़ा दी हैं। परिवहन विभाग के क्षेत्रीय प्रबंधक शुगल कुमार ने खबर की पुष्टि की है। बताया कि चंबा-दिल्ली रूट पर चलने वाली वोल्लो बस के स्थान पर एसी बस भेजी जाएगी। साथ ही चंबा से दिल्ली वाया पठानकोट चलने वाली बस पठानकोट तक ही भेजी जाएगी। सवारियां होने पर ही इसे आगे भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed