फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   HRTC buses will run on all routes from today

Chamba News: आज से सभी रूटों पर चलेंगी एचआरटीसी बसें

Wed, 03 Jan 2024 11:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 03 Jan 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
HRTC buses will run on all routes from today
चंबा। ट्रांसपोर्टरों की एक दिन की हड़ताल के बाद जिले में बुधवार को परिवहन सेवा पटरी पर लौटने लगी है। जिले के 12 लोकल रूटों पर बुधवार को भी एचआरटीसी बसें नहीं दौड़ीं।
विज्ञापन

अन्य रूटों पर मिड-डे पॉलिसी के तहत बसें चलाई गईं। 11 बजे चलने वाली बस 12 बजे और एक बजे के रूट वाली बस दो बजे भेजी गई। उधर, बुधवार को एक टैंकर डीजल का चंबा पहुंच गया है। ऐसे में निगम यह दावा कर रहा है कि वीरवार से सभी रूटों पर बस सेवाएं चलाई जाएंगी। तय समयसारिणी के अनुसार यात्रियों को बसें मिलेंगी। अब रूट प्रभावित नहीं होंगे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एचआरटीसी के पास सुबह एक टैंकर डीजल का पहुंच चुका है। दूसरा टैंकर रास्ते में है। देर रात तक यह टैंकर भी पहुंच जाएगा। इसके बाद एचआरटीसी बस डिपो में चल रही डीजल की किल्लत दूर हो जाएगी। गौरतलब है कि ट्रक ऑपरेटरों की एक दिन की हड़ताल के कारण निगम को लाखों का घाटा उठाना पड़ा है। हड़ताल से एक दिन पहले 25 रूट प्रभावित हुए थे। हड़ताल वाले दिन यह आंकड़ा बढ़कर पचास पहुंच गया। अब हड़ताल खत्म होने के बाद डीजल के टैंकर पहुंचने लगे हैं। उधर, एचआरटीसी चंबा के क्षेत्रीय प्रबंधक शुगल सिंह ने कहा कि चंबा में एक टैंकर पहुंच चुका है। दूसरा टैंकर देर शाम तक पहुंच जाएगा। कहा कि वीरवार को सभी रूटों पर तय समयसारिणी के अनुसार बसें चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed