{"_id":"66a3d51f4976d83f1703a8cd","slug":"hrtc-bus-runs-from-chamba-to-doda-again-after-10-days-chamba-news-c-88-1-ssml1004-129786-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चंबा से डोडा के लिए 10 दिन बाद फिर दौड़ी एचआरटीसी बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चंबा से डोडा के लिए 10 दिन बाद फिर दौड़ी एचआरटीसी बस
Fri, 26 Jul 2024 10:25 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 26 Jul 2024 10:25 PM IST
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। चंबा से डोडा के लिए 10 दिन के बाद परिवहन निगम की बस सेवा शुक्रवार को शुरू हो गई। सुबह 6:30 बजे निगम की बस सवारियों को लेकर चंबा से भद्रवाह, डोडा वाया लंगेरा पधरी जोत होकर रवाना हुई।
16 जुलाई को जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले के बाद सुरक्षा के दृष्टिगत परिवहन निदेशालय के आदेशों पर बस सेवा को बंद किया गया था। बहरहाल, बस सेवा दोबारा शुरू होने से अब चंबा से डोडा और डोडा से चंबा का रुख करने वाले लोगों को राहत मिलेगी।
चंबा और जम्मू-कश्मीर के ग्रामीणों की मांग पर प्रबंधन ने चंबा से डोडा के लिए 2 जुलाई, 2024 को पूर्व डलहौजी विधायिका आशा कुमारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। बस सेवा जिला से शुरू होने से लोगों ने राहत की सांस ली। 15 जुलाई तक बस सेवा सुचारू रूप से चलती रही, जिससे लोगों को आवाजाही करने में आसानी रही। इसी बीच जम्मू-कश्मीर में आतंकी घटना के बाद चंबा-डोडा एचआरटीसी बस सेवा को बंद कर दिया गया है। निदेशालय प्रबंधन की ओर से यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए बस सेवा को बंद करने का निर्णय लिया। बस सेवा बंद होने से लोगों को आवाजाही करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अब काफी हद तक हालात सामान्य होने के बाद और लोगों की मांग के अनुसार एक बार फिर से चंबा से डोडा के लिए एचआरटीसी की बस सेवा को शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
परिवहन निगम चंबा डिपो के आरएम शुगल सिंह ने बताया कि जम्मू-कश्मीर में काफी हद तक हालात सामान्य होने पर प्रबंधन की ओर से बस सेवा को पुन: शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को चंबा से डोडा के लिए बस सेवा शुरू हो गई है।
--