फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   HRTC bus overturns on the road in Mamun Cantt, Pathankot, passenger dies

Chamba News: पठानकोट के ममून कैंट में सड़क पर पलटी एचआरटीसी बस, यात्री की मौत

Sat, 07 Sep 2024 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 07 Sep 2024 10:35 PM IST
विज्ञापन
HRTC bus overturns on the road in Mamun Cantt, Pathankot, passenger dies
चंबा-अमृतसर रूट की बस पठानकोट के समीप ममून कैंट के पास दुर्घटनाग्रस्त। स्त्रोंत-जागरूक पाठक।
पठानकोट के ममून कैंट में सड़क पर पलटी एचआरटीसी बस, यात्री की मौत
विज्ञापन


13 सवारियों को आईं चोटें, अल सुबह तीन बजे हादसा, छोटा बटाला का रहने वाला था युवक

चंबा से 42 सवारियां लेकर अमृतसर के लिए रवाना हुई थी बस, घायलों को वाहनों के जरिये पहुंचाया अस्पताल



संवाद न्यूज एजेंसी

चंबा। अमृतसर जा रही एचआरटीसी के चंबा डिपो की बस ममून कैंट के पास सड़क पर पलट गई। हादसे में छोटा बटाला, अमृतसर निवासी एक यात्री की मौत हो गई, जबकि 13 सवारियों को चोटें आई हैं।

घायलावस्था में इन्हें नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद 12 लोगों को घर भेज दिया गया। चोटिल हरजिंद्र सिंह पुत्र हरजीत सिंह निवासी अमृतसर को अमृतसर के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


हालांकि, निगम प्रबंधन ने सवारियों के लिए पठानकोट से दूसरी बस में आगे भेजा।

सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। बस स्टैंड चंबा से शुक्रवार रात को 11:00 बजे 42 सवारियों को लेकर निगम की बस अमृतसर के लिए रवाना हुई। शनिवार अल सुबह करीब 3:00 बजे ममून चौक पर बस अनियंत्रित होकर होटल से टकराकर सड़क पर पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में पंजाब के छोटा बटाला निवासी 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। हादसे का पता चलते ही स्थानीय लोग घायलों की मदद के लिए पहुंच गए। उन्होंने बस में फंसी सवारियों को निकालकर वाहनों के जरिये अस्पताल पहुंचाया। प्रत्यक्षदर्शियों में वीर सिंह, मनोज कुमार, दलीप कुमार, सुरेंद्र ने बताया कि हल्की बारिश के चलते सड़क पर स्किड होने से बस अनियंत्रित होकर होटल से टकरा कर पलट गई। उधर, निगम प्रबंधन ने घटना की जांच के लिए दो डिपो की संयुक्त टीम बना दी है। टीम की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हादसे के कारणों का पता चलेगा।
--

जांच के लिए कमेटी बनाई, रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई : आरएम

एचआरटीसी के चंबा डिपो के आरएम शुगल सिंह ने कहा कि चंबा-अमृतसर रूट की बस दुर्घटनाग्रस्त हुई है। सवारियों को दूसरी बस से आगे भेजा गया है। हादसे के कारणों का पता नहीं चला है। इसके लिए चंबा और पठानकोट डिपो की संयुक्त टीम गठित की गई है। टीम की रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। यदि चालक की गलती सामने आती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए सस्पेंड भी किया जा सकता है।


--

ये यात्री हुए घायल

संजय पुत्र कांत राम निवासी चंबा, रनवीर पुत्र लेखराज निवासी चंबा, उर्मिला पत्नी पुरुषोत्तम निवासी चंबा, आशा पत्नी संजय निवासी चंबा, जितंद्र कुमार पुत्र चेतू राम निवासी चनेड़ चंबा, पीयूष पुत्र सुरेंद्र निवासी चंबा, रोहित पुत्र चमन लाल निवासी अमृतसर, सुशील सैनी पुत्र आशीष बिहार, नगीना देवी पत्नी लाल बाग निवासी बिहार, संजना पुत्री ललित सैनी, निवासी चंबा, ललिता देवी पत्नी सुशील निवासी बिहार, अभय पुत्र रंजन मोहन निवासी बिहार और हरजिंद्र सिंह पुत्र हरजीत सिंह निवासी अमृतसर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed