Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   HRTC bus breaks down near Bhatyund, 30 passengers suffer

Chamba News: भत्यूंड के पास एचआरटीसी बस खराब, 30 सवारियां हुईं परेशान

Mon, 23 Mar 2026 10:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 23 Mar 2026 10:33 PM IST
विज्ञापन
HRTC bus breaks down near Bhatyund, 30 passengers suffer
चंबा-लंगेरा रूट पर बीच रास्ते रुकी बस, यात्रियों को 60 किमी का सफर टैक्सी व निजी बसों से करना पड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सलूणी (चंबा)। परिवहन निगम की चंबा-लंगेरा रूट पर चलने वाली बस सोमवार को भत्यूंड के पास अचानक खराब हो गई। इससे बस में सवार करीब 30 यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
बस के बीच रास्ते में रुक जाने के कारण यात्रियों को बारिश में काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। जानकारी के अनुसार यह बस चंबा से सुबह करीब 11 बजे लंगेरा के लिए रवाना हुई थी लेकिन भत्यूंड के पास पहुंचते ही बस में तकनीकी खराबी आ गई।
विज्ञापन

बस में सवार यात्रियों में करन कुमार, खेम राज, चैन सिंह, देवेंद्र कुमार, सोभिया राम, धर्म चंद और मनीष कुमार ने बताया कि बारिश के चलते उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। करीब एक घंटे तक कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं हो सकी जिससे यात्रियों में रोष देखने को मिला। बाद में आई दूसरी बस में कुछ यात्रियों को भेजा गया जबकि कई यात्रियों को मजबूरन करीब 60 किलोमीटर का सफर टैक्सियों और निजी बसों के जरिये पूरा करना पड़ा। यात्रियों ने परिवहन निगम की बसों की खराब स्थिति पर नाराजगी जताते हुए कहा कि एचआरटीसी की बसों में सफर करना अकसर परेशानी भरा साबित होता है। उन्होंने निगम से मांग की है कि बसों की नियमित जांच और रखरखाव सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एचआरटीसी के डीडीएम शुगल सिंह का कहना है कि मामला ध्यान में लाया गया है। कहा कि तकनीकी खराबी के कारण ऐसी समस्या पैदा हुई थी। मेकेनिक को भेजकर बस को दुरूस्त कर रूट पर भेज दिया है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed