{"_id":"6a3c13ea4a8452674e0205e8","slug":"hpca-banikhet-emerged-victorious-by-defeating-kv-chamera-by-one-run-chamba-news-c-88-1-cmb1014-187715-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: केवी चमेरा को एक रन से हरा एचपीसीए बनीखेत बनी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: केवी चमेरा को एक रन से हरा एचपीसीए बनीखेत बनी विजेता
Wed, 24 Jun 2026 10:59 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 24 Jun 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
फाइनल में खिलाड़ियों ने दिखाया दम, विजेता टीमों को मिला नकद पुरस्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
बनीखेत (चंबा)। जिला स्तरीय आषाढ़ नाग मेला खेल प्रतियोगिताओं का समापन पधर मैदान, बनीखेत में विभिन्न खेलों के फाइनल के साथ हुआ। प्रतियोगिताओं में क्रिकेट, कबड्डी और वॉलीबाल के रोमांचक मैच खेले गए।
अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में एचपीसीए बनीखेत और केवी चमेरा की टीमें आमने-सामने रहीं। बेहद रोमांचक मुकाबले में एचपीसीए बनीखेत ने केवी चमेरा को एक रन से हराकर खिताब अपने नाम किया। अंडर-16 वर्ग में एचपीसीए टाइटंस ने एचपीसीए वॉरियर्स को पराजित कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल में बगझार और सुपरस्टार चंबा के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। इनमें सुपरस्टार चंबा ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। वॉलीबाल प्रतियोगिता के फाइनल में मेल टीम और बीपीएस टीम के बीच मुकाबला हुआ। दोनों टीमों के बीच हुए रोमांचक और संघर्षपूर्ण मैच में मेल टीम विजेता रही। समापन समारोह में विजेता टीमों को 5,100 रुपये और उपविजेता टीमों को 3,100 रुपये की नकद पुरस्कार राशि दी गई। पूरे आयोजन के दौरान खिलाड़ियों में उत्साह देखने को मिला जबकि बड़ी संख्या में उपस्थित खेल प्रेमियों ने मुकाबलों का आनंद उठाया।