फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   House faces threat from landslide in Mandrawad

Chamba News: मंद्रवाड़ में भूस्खलन से मकान पर मंडराया खतरा

Sun, 23 Aug 2026 09:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 23 Aug 2026 09:44 PM IST
विज्ञापन
House faces threat from landslide in Mandrawad
सड़क किनारे पहाड़ी दरकने से सहमा परिवार, बारिश जारी रही तो बढ़ सकता है खतरा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सलूणी (चंबा)। उपमंडल की भड़ेला पंचायत के मंद्रवाड़ गांव में सड़क के किनारे पहाड़ी दरकने से एक परिवार के मकान पर खतरा मंडरा रहा है। भारी बारिश के बाद सड़क के साथ पहाड़ी का एक हिस्सा खिसक गया है।
भूस्खलन वाली जगह से महज कुछ मीटर ऊपर अमर सिंह का मकान स्थित है। ऐसे में लगातार हो रही बारिश के बीच परिवार की चिंता बढ़ गई है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, पिछले दिनों हुई भारी बारिश के कारण पहाड़ी का हिस्सा अचानक दरक गया। इसके बाद से मिट्टी लगातार खिसक रही है। बारिश का दौर जारी रहने पर भूस्खलन का दायरा बढ़ने की आशंका बनी हुई है। यदि पहाड़ी का और हिस्सा खिसका तो इसकी चपेट में अमर सिंह का मकान आ सकता है।
विज्ञापन

अमर सिंह ने बताया कि मकान के ठीक नीचे भूस्खलन होने से परिवार भय के माहौल में है। उन्होंने कहा कि बरसात के दौरान मिट्टी लगातार नीचे की ओर खिसक रही है। समय रहते सुरक्षा उपाय नहीं किए गए तो स्थिति गंभीर हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने लोक निर्माण विभाग से मौके का निरीक्षण कर सड़क किनारे जल्द पक्का डंगा या क्रेट वर्क लगाने की मांग की है, ताकि पहाड़ी को और खिसकने से रोका जा सके।

लोक निर्माण मंडल सलूणी के अनुभाग डियूर के कार्यवाहक जेई अजय कुमार ने कहा कि मामला ध्यान में आया है। जल्द मौके का जायजा लेकर उचित व्यवस्था करने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed