{"_id":"616832f6b2c6e328947f3e42","slug":"hoteliers-businessmen-and-tourists-themselves-chamba-news-sml387183040","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटलेयर, कारोबारी और पर्यटक स्वयं करें कोविड टीकाकरण बारे सुनिश्चित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटलेयर, कारोबारी और पर्यटक स्वयं करें कोविड टीकाकरण बारे सुनिश्चित
विज्ञापन
डलहौजी(चंबा)। होटलियरों, कारोबारियों और पर्यटकों को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे कोविड का दूसरा टीका लगाने के बाद ही मनमोहक वादियों को निहारने के लिए पर्यटन स्थल डलहौजी का रुख करें।
इसके लिए बाकायदा डलहौजी प्रशासन की ओर से होटलियरों, व्यापारियों और पर्यटकों से आवाह्न किया गया है। पर्यटन स्थल डलहौजी में वर्तमान में बाहरी राज्यों के पर्यटकों की आमद बहुत कम है। वीकेंड पर ही पर्यटन नगरी डलहौजी में पर्यटक पहुंचते हैं। लिहाजा, डलहौजी प्रशासन टीकाकरण को सुनिश्चित करवाने के लिए अपने स्तर पर प्रयासरत है।
पर्यटन स्थल डलहौजी में इन दिनों 30 से 40 प्रतिशत तक ऑक्यूपेंसी चल रही है। बाहरी राज्यों दिल्ली, गुजरात और बंगाल से महज दीपावली को लेकर पर्यटन स्थल डलहौजी में पूछताछ की जा रही है। डलहौजी के होटलों में इक्का-दुक्का ही पर्यटक पहुंच रहे हैं। जिससे होटलेयरों और कारोबारियों के चेहरों पर अब तक रौनक नहीं लौट पाई है। होटलियर और कारोबारी दीपावली तक होटलों के पर्यटकों से पूरी तरह से गुलजार होने की उम्मीद लगाए बैठे है। पर्यटन स्थल डलहौजी के 120 होटल, हटों में अभी तक इक्का-दुक्का पर्यटक ही रहने को पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
होटल व्यवसायी अमन महेंद्रू, दीपक गंडोत्रा, कमलेश, विक्रम ने बताया कि पर्यटकों के डलहौजी का रुख न करने से पर्यटन स्थल सुनसान ही पड़ा हुआ है। इक्का-दुक्का पर्यटक ही डलहौजी का रुख कर रहे हैं। दीपों के त्योहार में पर्यटकों के डलहौजी पहुंचने की उम्मीद है।
इन दिनों 30 से 40 फीसदी है ऑक्यूपेंसी
होटल एसोसिएशन डलहौजी के उपाध्यक्ष करण मोंगा ने बताया कि दीपावली को लेकर पर्यटकों की ओर से महज पूछताछ ही की जा रही है। कहा कि पर्यटकों के डलहौजी का रुख न करने से वर्तमान में 30 से 40 प्रतिशत ही होटलों में ऑक्यूपेंसी हैं। कहा कि दीपावली तक होटलों के पैक होने की उम्मीद है।