फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Hope... Harsh will get Chuwadi and Pangi tunnels completed from Mangla.

Chamba News: उम्मीद ... मंगला से चुवाड़ी और पांगी सुरंगों को पूरा करवाएंगे हर्ष

Thu, 29 Feb 2024 07:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 29 Feb 2024 07:24 PM IST
विज्ञापन
Hope... Harsh will get Chuwadi and Pangi tunnels completed from Mangla.
उम्मीद ... मंगला से चुवाड़ी और पांगी सुरंगों को पूरा करवाएंगे हर्ष
विज्ञापन

चंबा जनहित संगठन ने महाजन को राज्यसभा सांसद चुने जाने पर दी बधाई, कई मांगें भी उठाईं
बोले- पीएम मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत चमेरा जलाशय में पानी पर बनाया जाए एयरपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। हर्ष महाजन के राज्यसभा सांसद चुने जाने पर चंबा जनहित संगठन ने उन्हें बधाई दी है। संगठन ने महाजन से जिला चंबा को आकांक्षी जिलों की सूची से बाहर करने की उम्मीद भी जताई है। चंबा जनहित संगठन के संयोजक शादी लाल शर्मा, प्रधान किशोर शर्मा, उपप्रधान सरदार भगत सिंह, मौलानी इब्राहिम, हर्ष धीमान, मुकेश कुमार, पद्मश्री विजय चंबयाल और डॉ. विनोद शर्मा ने बताया कि हर्ष महाजन को राज्यसभा में भेजने का निर्णय बिल्कुल सही है।

कहा कि चंबा में भरमौर चौक स्थित जीरो प्वाइंट पर बस स्टैंड बनाने को लेकर दो बार शिलान्यास उन्होंने ही करवाए हैं। कुछ लोगाें ने अपने स्वार्थ के लिए बस स्टैंड का रावी तट के बिल्कुल किनारे स्थान बदल दिया। हर वर्ष रावी की वजह से नए बस स्टैंड को नुकसान हो रहा है। उन्होंने बस स्टैंड को जीरो प्वाइंट पर ही शिफ्ट करने की मांग उठाई है। कहा कि 14 दिसंबर 2016 को जिले में दो सुरंगों के निर्माण की मंजूरी पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के सहयोग से भूतल मंत्री नितिन गडकरी ने दी है। ये सुरंगें मंगला से चुवाड़ी और पांगी में हैं। उम्मीद है कि हर्ष महाजन अब इनका काम पूरा करवाएंगे। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत चमेरा जलाशय में पानी पर एयरपोर्ट बनवाया जाए। बताया कि गगल और शिमला की तर्ज पर चंबा में भी एक एयरपोर्ट बनना चाहिए। इसकी बाकायदा शिमला से घोषणा भी हो चुकी है। हाइड्रो प्रोजेक्ट की बिजली की रॉयल्टी जो शिमला में पड़ी है, उसे चंबा के विकास में लगाया जाए।--
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed