{"_id":"61c9f601995ade04d05ad0cb","slug":"home-quarantined-the-person-who-returned-from-france-in-churah-chamba-news-sml394853098","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुराह में फ्रांस से लौटे व्यक्ति को किया होमक्वारंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुराह में फ्रांस से लौटे व्यक्ति को किया होमक्वारंटीन
विज्ञापन
Home-quarantined the person who returned from France in Churah
चंबा। चुराह विधानसभा क्षेत्र में फ्रांस से लौटे व्यक्ति को स्वास्थ्य विभाग ने होमक्वारंटीन कर दिया है। सात दिनों के बाद उसका कोविड टेस्ट किया जाएगा। टेस्ट में रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उसकी ओमिक्रॉन जांच की जाएगी। इसके साथ ही चूड़ी, पुखरी और समोट स्वास्थ्य खंड के तहत भी चार लोग विदेशों से लौटे हैं, जिन्हें होमक्वारंटीन कर दिया गया है। जिले में विदेशों से आने वाले लोगों का आंकड़ा 19 पहुंच चुका है, जिनमें से 14 लोगों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव है। जबकि, पांच लोगों को क्वारंटीन किए अभी आठ दिन नहीं हुए हैं। आठवें दिन उनकी कोविड जांच की जाएगी। निगेटिव आने पर और सात दिन होमक्वारंटीन रहना होगा।
फ्रांस के अलावा चंबा में मोरको, यूएई, यूएसए, कनाडा, ओमान और दुबई से लोग लौटे हैं, जिन पर स्वास्थ्य विभाग की पूरी निगरानी है। जिला प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग को ओमिक्रॉन को लेकर अलर्ट रहने के आदेश दिए हैं। बाहरी देशों से जो भी लोग चंबा लौट रहे हैं, उन्हें सबसे पहले क्वारंटीन किया जा रहा है। उसके बाद उनकी कोविड जांच की जा रही है। जिले के सभी खंड चिकित्सा अधिकारियों को अपने-अपने इलाकों में बाहर से आने वाले लोगों पर निगरानी रखने के आदेश दिए गए हैं।
जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर हरित पुरी ने बताया कि तीसा में फ्रांस से व्यक्ति लौटा है, जिसे क्वारंटीन किया है। सात दिन बाद उसकी कोविड जांच होगी। अभी जिले में बाहरी देशों से 19 लोग लौट चुके हैं। 14 की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव है जबकि, पांच के टेस्ट होने अभी बाकी हैं।