फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Home guard felicitation function in chamba

गृह रक्षा वाहिनी चंबा ने मनाया दीक्षांत समारोह

Thu, 05 Nov 2015 05:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा Updated Thu, 05 Nov 2015 05:58 PM IST
विज्ञापन
Home guard felicitation function in chamba

चंबा। गृह रक्षा आठवीं वाहिनी प्रशिक्षण केंद्र सरू चंबा में वीरवार को बुनियादी प्रशिक्षण शिविर का दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर शिरकत करते हुए आदेशक गृह रक्षा आठवीं वाहिनी चंबा कुलदीप शर्मा ने जवानों की पास आउट परेड की सलामी ली। उन्होंने कहा कि होम गार्ड संगठन को देश और प्रदेश में कानून व्यवस्था संभालने के पुलिस विभाग की एक अनुपूरक संस्था के रूप में जाना जाता है।

विज्ञापन


साथ ही, मौजूदा दौर में संगठन प्राकृतिक आपदा प्रबंधन जैसे अहम कार्यों को भी संभालने का दायित्व बखूबी निभा रहा है। उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों में भी हिमाचल के गृह रक्षकों की कार्यकुशलता को देखते हुए मांग बढ़ी है जो गौरव का विषय है। इस दौरान 48 गृह रक्षक प्रशिक्षुओं को आदेशक गृह रक्षा के सम्मुख राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा और धार्मिक ग्रंथ गीता के साथ कसम परेड भी करवाई गई। गृह रक्षकों ने निहत्थी लड़ाई, साइलेंट ड्रिल और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया।
विज्ञापन


मनोज बने बेस्ट गृह रक्षक

पास आउट परेड कमांडर मोहर सिंह ने परेड की अगुवाई कर प्रथम प्लाटून कमांडर मनोज कुमार तथा दूसरे प्लाटून कमांडर अजय कुमार एवं प्लाटून कमांडर होम गार्ड मान सिंह ने टुकड़ियों का नेतृत्व किया। आल राउंडर बेस्ट गृह रक्षक का खिताब कांगड़ा के मनोज कुमार को दिया गया। चंबा के संजय कुमार बेस्ट कैडिट का और हमीरपुर के 10वीं वाहिनी के रजत ठाकुर को फायरिंग का खिताब देकर नवाजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 गृह रक्षकों ने किया रक्तदान

इस अवसर पर जिला चंबा के फायर ऑफिसर एवं अन्य गणमान्य भी उपस्थित रहे। इस मौके पर आयोजित शिविर में 15 गृह रक्षकों ने रक्तदान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed