{"_id":"56f545c34f1c1bb070f14d92","slug":"holi-festival-in-chamba","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा के चौगान में जमकर उड़ा गुलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा के चौगान में जमकर उड़ा गुलाल
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
Updated Fri, 25 Mar 2016 07:44 PM IST
विज्ञापन
चौगान में होली खेलती महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
नगर परिषद ने चौगान मैदान में होली पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया।
विज्ञापन
इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष नीलम नैय्यर व अन्य सभी पार्षद मौजूद थे। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच शहरवासियों ने होली उत्सव खास अंदाज से मनाया। इस मौके पर नीलम नैय्यर ने बताया कि कई साल पहले चंबा में होली चौगान में मनाई जाती थी लेकिन बाद में यह परंपरा खत्म हो गई।
नगर परिषद ने पहली ही बैठक में होली को चौगान में मनाने का फैसला किया था। इस मौके पर शहरवासियों ने पारंपरिक धुनों पर जमकर गुलाल उड़ाया।