{"_id":"633b1c1e5f737d672b1c429e","slug":"hoardings-hung-with-nails-in-green-trees-chamba-news-sml423793661","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरे-भरे पेड़ों में कीले गाड़कर लटका दिए होर्डिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरे-भरे पेड़ों में कीले गाड़कर लटका दिए होर्डिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनीखेत (चंबा)। विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक पार्टियां अपने चुनाव प्रसार में जुट गई हैं। इसी कड़ी में सड़क किनारे लगे हरे-भरे पेड़ों को भी अपने चुनाव प्रचार-प्रसार का जरिया बनाया जा रहा है।
चंबा-पठानकोट एनएच किनारे लगे हरे-भरे पेड़ों में कीलें गाड़कर राजनीतिक पार्टियां और अन्य कंपनियां अपने होर्डिंग लगाकर प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। हैरानी इस बात की है कि इसको लेकर वन विभाग अपनी आंखें मूंदकर बैठा हुआ है। इससे वन संपदा को भी भारी नुकसान पहुंच रहा है। जंगलों में पेड़ को नुकसान पहुंचाने वाले व्यक्ति के खिलाफ वन विभाग सीधे वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज करता है। वहीं पेड़ों को प्रचार-प्रसार के लिए नुकसान पहुंचाने वाले लोगों के खिलाफ विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। इसको लेकर लोगों में रोष है।
स्थानीय निवासी राजेश कुमार, हंसराज, केवल कुमार, रवि कुमार, चैन सिंह और नरेंद्र कुमार ने बताया कि सड़क किनारे लगे पेड़ों को स्थानीय लोगों ने भी किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचाया है लेकिन इन दिनों देखने को मिल रहा है राजनीतिक पार्टियां अपने चुनाव प्रचार के लिए पेड़ों पर कीलें गाड़कर उन्हें नुकसान पहुंचा रहे हैं। इसके प्रमाण चंबा-पठानकोट एनएच पर लगे पेड़ों पर देखने को मिल जाएंगे। उन्होंने विभाग से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
डलहौजी के वनमंडलाधिकारी कमल भारती ने बताया कि इस मामले में शीघ्र उचित कदम उठाए जाएंगे। पेड़ों को किसी प्रकार से नुकसान नहीं पहुंचने दिया जाएगा।