फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Hindu-Muslim community cooperated in making the bandh successful in Chamba.

Chamba News: चंबा में बंद को सफल बनाने में हिंदू-मुस्लिम समुदाय ने दिया सहयोग

Sat, 14 Sep 2024 09:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 14 Sep 2024 09:56 PM IST
विज्ञापन
Hindu-Muslim community cooperated in making the bandh successful in Chamba.
हिंदू संघर्ष समिति के आवाह्न पर जिला मुख्यालय चंबा में बंद पड़ी दुकानें। संवाद
चंबा। देवभूमि संघर्ष समिति के आह्वान पर जिले में अधिकांश जगह पर तीन घंटे के लिए दुकानें-व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखने के लिए हिंदू-मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सहयोग दिया। विशेष समुदाय के लोगों ने साफ किया है कि कुछ छुटभैया नेता अपनी स्वार्थ सिद्धि के लिए राजनीति दलों को खुश करने के लिए धर्म के नाम पर फूट डालने में लगे हैं।
विज्ञापन

शिमला और मंडी में कथित अवैध मस्जिद निर्माण का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। यदि अवैध निर्माण हुआ तो कानून के आधार पर उसे गिराया जाएगा। धर्म के नाम पर दो भाइयों के बीच फूट डालने के मंसूबे पूरे नहीं होने दिए जाएंगे।
विज्ञापन

--
परिचर्चा
हिमाचल जैसे शांतिप्रिय प्रदेश में रोहिंग्या हैं या बांग्लादेशी लोग बस रहे हैं। यहां उनकी पूछताछ तक नहीं होती है। इस वजह से प्रदेश में माहौल खराब हो रहा है। सरकार को इसे रोकना होगा। देवभूमि संघर्ष समिति के आह्वान पर चार घंटे बाजार बंद रहे। - डॉ. केशव वर्मा,प्रांत अध्यक्ष, विश्व हिंदू परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

--
जिले में हिंदू-मुस्लिम भाइचारे की मिसाल दी जाती है। कुछ लोग राजनीति दलों को खुश करने के लिए धर्म के नाम पर फूट डालने का काम कर रहे हैं। जो भी होना है, कानून के दायरे में होना चाहिए। गलत पर भी संविधान के तहत कार्रवाई होनी चाहिए। - लतीफ मोहम्मद, जिला अध्यक्ष, मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी चंबा

--बाहरी देशों से लोग गांव-गांव में सामान बेचने पहुंच रहे हैं। यहां रेकी करते हैं। इसका पता लगाना है कि ये रोहिंग्या हैं या बांग्लादेशी। धीरे-धीरे ये लोग अवैध कब्जे कर रहे हैं। प्रशासन को इसकी जांच करनी चाहिए। - विनोद शर्मा, जिला मंत्री, विश्व हिंदू परिषद

--
न्यायपालिका पर विश्वास है। जो गलत होगा, उसे सजा भुगतनी पड़ेगी। शिमला और मंडी में कथित मस्जिद निर्माण का मामला कोर्ट में विचाराधीन हैं। कुछ लोग राजनीति के चक्कर में भाईचारा खराब करने का काम कर रहे हैं। - डॉ. इसरार अली शाह, सदर अंजुमन इस्लामिया चंबा
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed