फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Hillu to Tawan and Upala Kuthal villages will soon get bus facility

Chamba News: हिल्लू से टवान और उपला कुठल गांव को जल्द मिलेगी बस सुविधा

Wed, 27 Nov 2024 10:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 27 Nov 2024 10:54 AM IST
विज्ञापन
Hillu to Tawan and Upala Kuthal villages will soon get bus facility
हिल्लू से टवान और उपला कुठल के लिए बस ट्रायल के दौरान मौजूद तहसीलदार पांगी समेत अन्य। विभाग
चंबा। पांगी घाटी के शुण पंचायत के हिल्लू गांव से टवान गांव तक और साच पंचायत के उपला कुठल गांव तक लगभग दो-दो किलोमीटर सड़क पर हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों का ट्रायल तहसीलदार पांगी शांता कुमार की अगुवाई में किया गया। तहसीलदार ने बताया कि ट्रायल सफल रहा है।
विज्ञापन

अब जल्द ही इन गांवों को परिवहन की बस सुविधा से जोड़ा जाएगा, जिससे गांववासियों को आने-जाने में सुविधा होगी। उन्होंने यह भी बताया कि लोक निर्माण विभाग को सड़क मार्ग पर आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि यात्री सुविधाओं में कोई कमी न रहे। ट्रायल के दौरान सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग साच सुनील कुमार शर्मा, अड्डा इंचार्ज एचआरटीसी पांगी संतोष, पंचायत समिति अध्यक्ष आशा किरण, पूर्व पंचायत समिति अध्यक्ष पांगी सुभाष चौहान, पंचायत समिति सदस्य शुण सतीश राणा और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इस ट्रायल के सफल रहने के बाद, क्षेत्र के लोगों को परिवहन सेवा का लाभ मिलेगा, जिससे उनकी यात्रा सुविधाजनक और सरल हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed