{"_id":"622cce83db32f867f811ace6","slug":"highway-will-be-double-lane-from-chowli-to-balu-chamba-news-sml4023881117","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैहली से बालू तक डबललेन होगा हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चैहली से बालू तक डबललेन होगा हाईवे
विज्ञापन
Highway will be double lane from Chowli to Balu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। पठानकोट-भरमौर नेशनल हाईवे पर अब चैहली से बालू तक सड़क डबललेन होगी। इस संदर्भ में टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है। सड़क कार्य पर 78 करोड़ पर खर्च किए जाएंगे। सड़क के विस्तारीकरण के अलावा कटिंग के बाद नालियों का भी निर्माण किया जाएगा। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण आगामी औपचारिकताएं पूरी कर रहा है। जैसे ही औपचारिकताएं पूरी होंगी, कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक हाईवे पर चरणबद्ध तरीके से सड़क को डबललेन किया जा रहा है। गत वर्ष हरदासपुरा, मुगला सहित करियां में डबललेन का कार्य पूरा किया गया था। बहरहाल, अब चैहली से बालू तक 13 किलोमीटर तक सड़क को डबललेन किया जाएगा। यह कार्य जल्द शुरू होने की संभावना है। गौरतलब है कि पठानकोट से भरमौर तक नेशनल हाईवे स्वीकृत हुआ है। स्वीकृति के बाद धीरे-धीरे अब सड़क को डबललेन करने का कार्य किया जा रहा है।
हालांकि, शुरुआती दिनों में कार्य की गति धीमी थी लेकिन, अब यह कार्य रफ्तार पकड़ रहा है। राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण के सहायक अभियंता कनव बड़ोत्रा ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि चैहली से लेकर बालू तक सड़क को डबललेन करने के लिए टेंडर प्रक्रिया संपन्न हो गई है। जल्द कार्य शुरू कर दिया जाएगा।