फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Highway restored for small vehicles, Mani Mahesh pilgrims will be able to take their vehicles

Chamba News: हाईवे छोटे वाहनों के लिए बहाल, मणिमहेश यात्री ले जा सकेंगे वाहन

Mon, 08 Sep 2025 11:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 08 Sep 2025 11:09 PM IST
सार

मौसम खुलते ही पठानकोट-भरमौर हाईवे दो सप्ताह बाद छोटे वाहनों के लिए बहाल हो गया।

विज्ञापन
Highway restored for small vehicles, Mani Mahesh pilgrims will be able to take their vehicles
चंबा में धरवाला के पास एनएच खुलने के बाद गुजरते वाहन। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

मौसम खुलते ही पठानकोट-भरमौर हाईवे दो सप्ताह बाद छोटे वाहनों के लिए बहाल हो गया। मणिमहेश यात्रा के दौरान सैकड़ों वाहनों को भरमौर में छोड़ गए यात्रियों के लिए भी यह राहत भरी खबर है। वे भी अब अपने वाहनों को यहां से लेकर जा सकेंगे।

विज्ञापन


सोमवार को जब लूणा से भरमौर के लिए छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू हुई तो लोगों ने राहत की सांस ली। इस मार्ग के अवरुद्ध होने के कारण जरूरी खाद्य उत्पादों की सप्लाई भरमौर नहीं पहुंच पा रही थी। लोग पैदल भी चंबा का रुख नहीं कर पा रहे थे, लेकिन अब पैदल के साथ छोटे वाहनों के लिए आवाजाही की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार भरमौर क्षेत्र में सब्जी, दूध और दही सहित अन्य जरूरी उत्पाद दुकानों में खत्म हो गए थे। ऐसे में लोगों की चिंता बढ़ रही थी। भारी बारिश के कारण एनएच को जो नुकसान हुआ था, उसे देख इतनी जल्दी यातायात शुरू होने की संभावनाएं भी कम थी, लेकिन एनएच के अधिकारियों और कर्मचारियों ने दिन-रात कार्य करके इस कार्य को कर दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहन चालक हंसराज, केवल कुमार, सूरज, भाग सिंह, योगराज, जितेंद्र, मान सिंह और प्यार सिंह ने बताया कि एनएच को बहाल करने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार प्रकट किया।


पठानकोट-भरमौर हाईवे पर छोटे वाहनों की आवाजाही सुचारु करवा दी गई है। बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए कार्य प्रगति पर है।- जीत सिंह ठाकुर, अधीक्षण अभियंता, एनएच विभाग

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed