फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Highway continuously sinking, now danger looms again

Chamba News: निरंतर धंस रहा हाईवे, अब फिर मंडराया खतरा

Thu, 04 Jul 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Highway continuously sinking, now danger looms again
बग्गा से लोथल तक सफर खतरे से खाली नहीं
विज्ञापन

पिछली बरसात में भी रावी में समा चुके हैं हाईवे के किनारे
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। चंबा-भरमौर हाईवे पर बग्गा से लोथल तक सफर खतरे से खाली नहीं है। हाईवे विभिन्न स्थानों से निरंतर धंस रहा है। हैरत की बात तो ये है कि बीती बरसात के दिनों में मूसलाधार बारिश के चलते राख और बग्गा से लेकर गैहरा तक हाईवे के किनारे पर लगे स्टील के क्रैश बैरियर और डंगे रावी नदी में समा चुके हैं। अब तक बग्गा से लेकर लोथल तक हाईवे की सुध लेना भी हाईवे प्रबंधन ने मुनासिब नहीं समझा है। इतना ही नहीं, इस हाईवे का छोर निरंतर धंस कर रावी नदी में समा रहा है। ऐसे में अब यदि मूसलाधार बारिश का क्रम जारी रहता है तो हाईवे पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह से ठप पड़ने से विधानसभा क्षेत्र भरमौर का जिला मुख्यालय समेत शेष विश्व से संपर्क पूरी तरह से कट सकता है। वहीं, हाईवे प्रबंधन के अधिकारी अपने स्तर पर एस्टीमेट, प्रस्ताव और डीपीआर बनाकर स्वीकृति के लिए सरकार को भेजने और उसकी स्वीकृति न मिलने की बात कह कर अपनी बात रख रहे हैं। लिहाजा, प्रस्तावों और डीपीआर को अनुमति न मिलने की सूरत में प्रबंधन भी कार्यों को शुरू करवाने में स्वयं को लाचार महसूस कर रहा है।
हाईवे पर बग्गा से लोथल तीन किलोमीटर बीती बरसात में बहने के बाद से लेकर अब तक कुछ भी इंतजाम नहीं हो पाए हैं। प्रबंधन की ओर से बाकायदा अपने स्तर पर राख और आसपास की जगहों पर रिवर बेड का निर्माण करवाकर कुछ अदद राहत वाहन चालकों को तो दी गई है लेकिन, इससे आगे खड़ामुख तक हाईवे पर धरवाला, चूड़ी और लोथल में हालात खस्ता हो चुके हैं कि इसे देखकर ये प्रतीत करना मुश्किल हो जाता है कि यहां पर हाईवे है या मवेशियों के चलने योग्य रास्ता है। ग्रामीणों संजय राजपूत, विक्रांत ठाकुर, रविंद्र कुमार, साहिल महाजन, सोनू राजपूत आदि ने बताया कि बीती बरसात के जख्म अब तक नहीं भरे गए हैं। सितंबर में पवित्र मणिमहेश यात्रा आरंभ होगी। प्रबंधन की लापरवाही अनमोल जिंदगियों पर कभी भी भारी पड़ सकती है।
विज्ञापन

हाईवे मंडल चंबा के अधिशासी अभियंता राजीव कुमार ने बताया कि विभाग ने अपने स्तर पर सरकार को प्रस्ताव और डीपीआर बनाकर भेजी है। उसकी स्वीकृति नहीं मिल पाई है। प्रबंधन की ओर से अपने स्तर पर कई जगह कार्य करवाकर लोगों को राहत प्रदान करने का कार्य किया है। जैसे ही प्रस्ताव और डीपीआर को स्वीकृति मिलेगी और फंड आएगा तो प्राथमिकता के आधार पर कार्य आरंभ करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed