{"_id":"5800ca934f1c1b6e52291a3b","slug":"high-voltage-in-garola","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरोला में विद्युत वोल्टेज बढ़ी, विद्युत उपकरण जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरोला में विद्युत वोल्टेज बढ़ी, विद्युत उपकरण जले
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
Updated Fri, 14 Oct 2016 05:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपतहसील होली की गरोला पंचायत में विद्युत वोल्टेज बढ़ने से लाखों रुपयों के विद्युत उपकरण जल गए हैं।
विज्ञापन
पूरी गरोला पंचायत में सबसे ज्यादा नुकसान ब्योटि गांव में हुआ है। जिसके चलते यहां के बाशिंदों में विद्युत बोर्ड के खिलाफ रोष फैल गया है। इसी तरह केे मामले पहले भी इस क्षेत्र में सामने आ चुके हैं। यह तो भगवान की गनीमत रही कि इसकी चपेट में आने से कोई हताहत नहीं हुआ।
उधर मामला पेश आने के बाद विद्युत बोर्ड के हाथ खड़े हो गए हैं। इस हाई वोल्टेज ने शंकर दुकानदार, संजू फोटोस्टेट, अनिल कुमार, सुभाष इलेक्ट्रॉनिस, मनोहर, राकेश प्रिंटर सहित लोगों के घरों में रखे विद्युत उपकरणों को नष्ट कर दिया है।
विज्ञापन
जिसमें एलसीडी, सीसीटीवी, इंडक्शन चूल्हे, टीवी, स्पीकर, स्टीरियो सेट, एलईडी बल्ब, फ्रिज व मोबाइल इत्यादि शामिल हैं। यह वारदात उस समय पेश आई जब वीरवार शाम चार बजे के करीब गरोला में सभी लोग अपने दैनिक कार्यों में व्यस्त थे। अचानक लोगों के व्यवसायिक स्थलों व घरों में विद्युत वायरिंग ने विद्युत का प्रवाह बढ़ गया। जिससे विद्युत सॉकेट के साथ लगे विद्युत उपकरण जल गए। लिहाजा लोगों ने विद्युत बोर्ड से इस नुकसान की भरपाई करने की मांग की है। वहीं इस समस्या का हल स्थायी रूप से करने को कहा।
विज्ञापन
बोर्ड की टीम ने किया दौरा : एसडीओ
सुरेश कुमार एसडीओ भरमौर विद्युत बोर्ड ने बताया कि वोल्टेज बढ़ने से यहां के तीन ट्रांसफार्मर चपेट में आए हैं। यह वोल्टेज हिम ऊर्जा के प्रोजेक्ट में तकनीकी खराबी आने की वजह से बढ़ी थी। लिहाजा इस बारे में विद्युत बोर्ड द्वारा हिम ऊर्जा को चेता दिया गया है। बोर्ड की टीम ने भी प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर लिया है।