फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   High mask lights did not work, hundreds of devotees spent the night in darkness

Chamba News: नहीं जलीं हाई मास्क लाइट, अंधेरे में कटी सैकड़ों श्रद्धालुओं की रात

Thu, 12 Sep 2024 10:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 12 Sep 2024 10:29 PM IST
विज्ञापन
High mask lights did not work, hundreds of devotees spent the night in darkness
हाई मास्क लाईटें बंद अंधेरे में चंबा चौगान में डेरे लगा बैठे श्रद्धालु। स्त्रोंत- जागरूक पाठक।
चंबा। चौगान मैदान में हजारों रुपये खर्च कर लगाई गईं हाई मास्क लाइट का लोगों को लाभ नहीं मिल रहा है। बुधवार को पवित्र मणिमहेश यात्रा कर चंबा चौगान पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं को अंधेरे में ही रात काटनी पड़ी।
विज्ञापन

हर माह नगर परिषद हजारों रुपये बिल के रूप में बिजली बोर्ड को दे रही है। बावजूद इसके लाइटों की देखरेख न होने से लोगों को परेशान होना पड़ रहा है।
चौगान के इर्द-गिर्द करीब तीन हाई मास्क लाइट लगवाई गई हैं। जम्मू के विभिन्न जिलों से यात्रा पर पहुंचे श्रद्धालु जैसे-तैसे कर रात व्यतीत कर अपने घर कूच कर गए, लेकिन प्रशासन, विभागों की लचर व्यवस्था को कोसते नजर आए।
विज्ञापन

जम्मू के भद्रवाह, किश्तवाड़, डोडा समेत आसपास के जिलों से शिवभक्त देव चिह्न कंधों पर उठाकर मणिमहेश यात्रा पर परिवार सहित पहुंचते हैं। ये श्रद्धालु विभिन्न पड़ाव पार कर आगे बढ़ते हैं। अधिकांश श्रद्धालु राधाष्टमी के शाही स्नान के लिए पहुंचते हैं। जम्मू-कश्मीर के देवराज, प्रमोद कुमार, अश्वनी कुमार, राकेश कुमार ने बताया कि हर बार चौगान में न तो श्रद्धालुओं के लिए पर्याप्त टेंट, न ही शौचालय की व्यवस्था होती है। बिजली की सुविधा भी न के बराबर रहती है। जिला चंबा के पद्मश्री विजय शर्मा, संदीप कुमार, डॉ. डीके सोनी और पीसी ओबराय ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध होना चाहिए, लेकिन यहां स्थिति इससे उलट है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, उपमंडल अधिकारी नागरिक अरुण शर्मा ने बताया कि संबंधित विभाग से जवाब तलब किया जाएगा। चेताया जाएगा कि भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही न हो।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed