{"_id":"63975f84aefec916493d787f","slug":"hidden-tb-patients-will-be-searched-in-10-villages-of-the-district-from-december-15-chamba-news-sml4306134157","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: जिला के 10 गांव में 15 दिसंबर को खोजे जाएंगे टीबी के छुपे हुए रोगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: जिला के 10 गांव में 15 दिसंबर को खोजे जाएंगे टीबी के छुपे हुए रोगी
विज्ञापन
चंबा। टीबी मुक्त अभियान में रजत पदक हासिल करने के लिए 15 दिसंबर से जिले के 10 गांवों में छुपे हुए टीबी रोगियों की पहचान की जाएगी। 20 दिन तक गांवों में टीबी रोगी खोजने का अभियान चलाया जाएगा।
इस अभियान में सेवाएं देने वाले टीमों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। गांव में रहने वाले परिवारों के हर सदस्य की टीबी लक्षण को लेकर स्क्रीनिंग की जाएगी। स्क्रीनिंग के दौरान अगर किसी में टीबी के लक्षण नजर आएंगे तो उसकी टीबी की जांच की जाएगी। इसी सर्वेक्षण में जिले में टीबी की प्रतिशतता दर का पता लगेगा। स्वास्थ्य विभाग चंबा ने टीबी मुक्त अभियान के तहत राज्य में रजत पदक लेने के लिए आवेदन किया है।
इसे लेकर राज्य के तय मानकों के अनुसार स्वास्थ्य टीमें चिन्हित 10 गांवों में टीबी के छिपे हुए मरीजों की पहचान करने का अभियान चलाएंगी। इस अभियान में स्वास्थ्य खंड किलाड़ में झलवास गांव को चिन्हित किया गया है, जबकि तीसा में डोब डिकरियुंड, किहार में जखराल और बरवाड़ी, समोट में पुखरी और हाथी धार, पुखरी में मेडिकल कॉलेज चंबा का वार्ड नंबर दो और घगरौता गांव, चूड़ी में गुड्डा और स्वास्थ्य खंड भरमौर में गरोला गांव को टीबी स्क्रीनिंग के लिए चिह्नित किया गया है। जहां पर 15 दिसंबर को स्वास्थ्य टीमें अपना स्क्रीनिंग अभियान शुरू कर देंगी।
विज्ञापन
टीबी प्रोग्राम के जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर हरित पुरी ने बताया कि टीमों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। 15 को चिह्नित 10 गांवों में स्क्रीनिंग का कार्य शुरू हो जाएगा। जिले को इस बार रजत पदक मिलने की पूरी संभावना है।