फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Hepatitis B test of pregnant women is not being done in the medical college.

Chamba News: मेडिकल कॉलेज में नहीं हो रहा गर्भवतियों का हेपेटाइटिस बी टेस्ट

Thu, 14 Dec 2023 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 14 Dec 2023 10:48 PM IST
विज्ञापन
Hepatitis B test of pregnant women is not being done in the medical college.
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा की माइक्रो बायोलॉजी लैब में गर्भवती महिलाओं का हेपेटाइटिस बी टेस्ट नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्हें निजी प्रयोगशाला में 200 रुपये देकर यह टेस्ट करवाना पड़ रहा है। सरकारी प्रयोगशाला में यह टेस्ट निशुल्क होता है। गर्भवती महिलाओं का जब अस्पताल में एएनसी कार्ड बनाया जाता है तो उस दौरान उनके लिए हेपेटाइटिस टेस्ट करवाना अनिवार्य होता है। इससे गर्भवती महिलाओं के लिवर में संक्रमण का पता चलता है। जिले की सैकड़ों गर्भवती महिलाएं स्वास्थ्य जांच के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज आती हैं। प्रसव के लिए भी मेडिकल कॉलेज चंबा आती हैं। जिले के अन्य अस्पतालों में महिला रोग विशेषज्ञाें के पद खाली हैं।
उधर, मरीजों की सुविधा के लिए सरकार ने मेडिकल कॉलेज में क्रस्ना लैब खोली है, लेकिन इस लैब में मरीजों की रिपोर्ट दो से तीन दिन में दी जा रही है। इसका असर मरीजों के इलाज पर पड़ रहा है। तीमारदारों में अशोक कुमार, हंसराज, रवि कुमार, टेक चंद, किशोर, देवी सिंह और मनोज कुमार ने बताया कि गर्भवती महिलाएं टेस्ट के लिए इधर-उधर नहीं भटक सकती। इसलिए मेडिकल कॉलेज की सरकारी प्रयोगशाला में ही हेपेटाइटिस बी के टेस्ट की सुविधा होनी चाहिए।
विज्ञापन


उधर, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. देवेंद्र कुमार ने बताया कि बायो की लैब में इस बात का पता लगाया जाएगा कि यह टेस्ट क्यों नहीं किया जा रहा है। मरीजों की सुविधा के लिए यह टेस्ट सरकारी लैब में शीघ्र शुरू करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed