{"_id":"5efa13898ebc3ea179110fa2","slug":"helipad-chamba-news-sml3369827139","type":"story","status":"publish","title_hn":"भटियात विस क्षेत्र के चुवाड़ी में 50 लाख की राशि से बनेगा हेलीपैड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भटियात विस क्षेत्र के चुवाड़ी में 50 लाख की राशि से बनेगा हेलीपैड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। भटियात विस क्षेत्र के तहत चुवाड़ी में हेलीपैड का निर्माण होगा। लोक निर्माण विभाग ने इसके लिए औपचारिकताएं पूरी करने का काम शुरू कर दिया है। हेलीपैड के लिए 50 लाख रुपये की राशि भी जारी हो चुकी है। विभाग ने इसके लिए टेंडर भी आमंत्रित किए हैं। टैंडर प्रक्रिया जुलाई माह के दूसरे सप्ताह तक पूरी होगी। जबकि हेलीपैड का निर्माण कार्य जुलाई के अंतिम सप्ताह तक शुरू किया जाएगा। हेलीपैड का निर्माण होने से क्षेत्र में पर्यटन को पंख लगेंगे। इसके साथ ही रोजगार के साधन भी बढ़ेंगे। इससे क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर पर भी मिलेगा।
जानकारी के अनुसार लोक निर्माण विभाग ने शनिदेव मंदिर के साथ लगते कैंची मोड़ के पास जगह का चयन किया है। प्रथम चरण में करीब पचास लाख रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है। प्रदेश सरकार की ओर हर विस क्षेत्र में हेलीपैड निर्माण को प्राथमिकता दी जा रही है। सरकार ने इसको लेकर हेली टैक्सी सेवा भी शुरू कर दी है। उम्मीद है कि यहां हेलीपैड का निर्माण होने से सरकार की हेली टैक्सी योजना भी यहां शुरू होगी। इससे लोगों को काफी राहत मिलेगी।
इनसेट
लोक निर्माण विभाग डलहौजी के अधिशाषी अभियंता सुधीर मित्तल ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि टेंडर प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने कहा कि पचास लाख रुपये की राशि जारी हुई है। जुलाई माह के अंतिम सप्ताह में हेलीपैड का कार्य शुरू होगा।