{"_id":"5890c10b4f1c1b8a17e8179d","slug":"helicopter-flight-cancelled","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा-साच हवाई उड़ान फिर रद्द, मायूस लौटे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा-साच हवाई उड़ान फिर रद्द, मायूस लौटे यात्री
ब्यूरो, अमर उजाला, चंबा।
Updated Tue, 31 Jan 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
पांगी में मंगलवार को फ्लाइट रद्द होने के बाद साच हेलीपैड से निराश लौटते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। खराब मौसम और बार-बार शेड्यूल बदले जाने की वजह से रद्द हो रही उड़ानों का सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा। मंगलवार को प्रशासन ने पांगी के साच और चंबा के बीच उड़ान का शेड्यूल जारी किया था। जिसे देखते हुए भारी संख्या में यात्री चंबा और साच हेलीपैड पर सुबह ही पहुंच गए थे। इन यात्रियों को इंतजार करवाने के बाद दोपहर करीब साढ़े 12 बजे अचानक उड़ान रद्द होने के निर्देश सुना दिए गए। आहत यात्रियों ने प्रशासन और सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। सबसे ज्यादा मुश्किलें पांगी के लोगों को झेलनी पड़ीं। यहां भारी बर्फबारी के बीच लोग साच हेलीपैड तक खराब मौसम के बावजूद पहुंचे थे। साच हेलीपैड में पहुंचे लोगों में बीमार महिला भी शामिल थी। जिसे उसके परिजन पीठ पर उठाकर लाए थे। लेकिन, फ्लाइट रद्द होने की सूचना मिलते ही लोग वापस घरों को लौट गए।
चंबा हेलीपैड पर मौजूद लोगों ने बताया कि 23 जनवरी से लगातार प्रशासन की ओर से साच के लिए उड़ान होने का शेड्यूल जारी किया जा रहा है। पहली बार 23 को, फिर 27, 29, 30 और 31 को शेड्यूल जारी किए गए। नियमित रूप से यात्री हेलीपैड पर पहुंचते रहे। लेकिन, एक भी दिन उड़ान नहीं हो सकी।
साच निवासी मोहेंद्र, तुलसी राम, जीतराम, दलीप और ढोलू राम ने बताया कि वे लगातार फ्लाइट के लिए आ रहे हैं। लेकिन, ऐन मौके पर फ्लाइट रद्द हो रही है। पांगी जाने के इच्छुक लोगों में ज्यादातर शिक्षक या सरकारी सेवा में कार्यरत कर्मचारी हैं। उन्होंने कहा कि जनवरी महीना गुजर चुका है और अभी तक पांगी के लिए एक भी उड़ान नहीं हुई है। जबकि, पूर्व में नवंबर माह से उड़ानें शुरू हो जाती थीं।
विज्ञापन
खराब मौसम की वजह से रद्द हुई उड़ान : शिवदेव सिंह
उधर, सहायक आयुक्त उपायुक्त शिवदेव सिंह का कहना है कि खराब मौसम की वजह से फ्लाइट रद्द हुई है। आगे का शेड्यूल जारी हो गया है। अब बुधवार को चंबा से साच के बीच उड़ान होगी। लेकिन, यह उड़ान भी मौसम पर निर्भर करेगी। उन्होंने लोगों से धैर्य बनाए रखने का आह्वान किया है।