{"_id":"68a75adf259b79a4c503cad6","slug":"heavy-rain-has-so-far-washed-away-seven-crore-rupees-of-the-jal-shakti-department-chamba-news-c-88-1-ssml1006-159035-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: भारी बारिश ने अब तक जल शक्ति विभाग के सात कराेड़ रुपये बहाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: भारी बारिश ने अब तक जल शक्ति विभाग के सात कराेड़ रुपये बहाए
Thu, 21 Aug 2025 11:13 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 21 Aug 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
चंबा। भारी बारिश ने जल शक्ति मंडल चंबा की कमर तोड़ दी है। मानसून सीजन में अब तक विभाग को सात करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। नदी और नालों में उफान से विभाग की 86 पेयजल योजना क्षतिग्रस्त हुईं हैं। सबसे ज्यादा नुकसान चंबा शहर, मुगला और करियां की पेयजल स्कीमों को हुआ है। साल खड्ड व जरंगला खड्ड में पेयजल पाइप व स्टोरेज टैंक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। विभाग ने जैसे-तैसे करके लोगों के लिए पानी की आपूर्ति करवाई। रात तक कर्मचारियों को क्षतिग्रस्त लाइनों को ठीक करने में लगना पड़ रहा है।
शहर की दो पेयजल स्कीमों को भारी बारिश के कारण क्षति पहुंची है, जबकि गांवों में 70 पेयजल योजनाएं, 12 कूहलें और दो सीवरेज लाइनें क्षतिग्रस्त हुई हैं। मिंजर के दौरान शहर की पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे जहां 30,000 की आबादी प्रभावित हुई ताे वहीं मिंजर मेले में जुटने वाली 20,000 भीड़ को भी परेशानी झेलनी पड़ी।
बरसात के कारण अब तक 84 स्कीमें क्षतिग्रस्त हुई हैं। इनकी मरम्मत करवाने के लिए सरकार को प्रस्ताव बनाकर भेज दिया है। बजट मिलते ही इन स्कीमों को दुरुस्त करवा दिया जाएगा। जितेंद्र शर्मा, अधिशासी अभियंता, जल शक्ति विभाग मंडल चंबा