फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   heavy loss to link roads in Mugla mohalla

मुगला मोहल्ले में रास्तों का नामोनिशान मिटा

Thu, 03 Jun 2021 06:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 06:06 PM IST
विज्ञापन
heavy loss to link roads in Mugla mohalla
चंबा। नगर परिषद चंबा के तहत हरदासपुरा और मुगला मोहल्ले में भारी बारिश से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए नगर परिषद चंबा की टीम ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यकारी अधिकारी अक्षित गुप्ता, वार्ड पार्षद अंजू देवी और पूर्व पार्षद नेक राम मौजूद रहे।
विज्ञापन

टीम ने सराजका, अपर मुगला सहित मुख्य बाजार में बारिश से हुए नुकसान का जायजा लिया और रिपोर्ट तैयार की। नुकसान का मुख्य कारण नाले में बनाए गए मकानों में नालियों का प्रावधान न होना माना जा रहा है। नाले में जलस्तर बढ़ने के बाद हुए नुकसान के चलते अब लोग भी नालियों के निर्माण के लिए जगह देने के लिए सहमत हो गए हैं। नगर परिषद नालियों के निर्माण के लिए बजट का प्रावधान करेगी। उसके बाद नालियों का निर्माण किया जाएगा। नाले में बढे़ जलस्तर के बाद घरों और बाजार में घुसे मलबे को नगर परिषद के मजदूरों ने साफ किया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बुधवार को दोपहर बाद सराजका नाला और अपर मुगला नाले में भारी बारिश के कारण नुकसान हुआ है। इससे जहां लोगों के खेतों को नुकसान पहुंचा है तो वहीं, दूसरी ओर नालों के समीप खड़े वाहन भी पानी में बह गए। हाईवे पर भी पूरी तरह जल भराव हो गया था। वीरवार को एनएच विभाग की मशीनरी मलबे को हटाने में जुटी रही। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अक्षित गुप्ता ने बताया कि इन नालों में नालियों का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरदासपुरा वार्ड की पार्षद अंजू देवी ने बताया कि मौके का जायजा ले लिया गया है। साथ ही नुकसान की रिपोर्ट भी तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि खस्ताहाल रास्तों की बजट आने के बाद मरम्मत करवाई जाएगी। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नीरज नैयर ने मुगला मोहल्ले में बढ़े जलस्तर से हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित मोहल्लावासियों को हरसंभव सहायता प्रदान करवाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed