फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   heavy loss from srorm in chamba

गोशालाओं की छतें उड़ी; फसलें तबाह, बिजली गुल

Fri, 21 May 2021 07:43 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 07:43 PM IST
विज्ञापन
heavy loss from srorm in chamba
चंबा। जिले में तूफान और ओलावृष्टि ने खूब कहर बरपाया। भटियात विधानसभा क्षेत्र में तूफान से आधा दर्जन गोशालाओं की छतें उड़ गईं। इसके अलावा सिहुंता क्षेत्र में भी तूफान से पेड़ों की टहनियां टूट कर एचटी/एलटी लाइनों पर गिर गईं, जिसे भटियात विस क्षेत्र में 12 से 14 घंटे तक अंधेरा पसरा रहा। वहीं, विस क्षेत्र चुराह के तहत पंचायतों में ओलावृष्टि होने से 50 प्रतिशत सेब की फसल तबाह हो गई। ऐसे में उम्दा सेब की फसल होने की उम्मीद लगा बैठे बागवानों की उम्मीदों पर पानी फिर गया है। जिला मुख्यालय के साथ लगते एसपी आवास के पास, बारगाह मैदान, आईटीआई मोहल्ले में सूखे पेड़ गिरने से लोगों को आवाजाही करने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि मौसम के बदलते मिजाज ने लोगों की दुश्वारियां बढ़ा दी हैं। जिले में वीरवार देररात ग्यारह बजे तूफान से ग्राम पंचायत बिन्ना गांव के गियाड़ निवासी चमन सिंह पुत्र भगत राम, खनोड़ा पंचायत कक्कड़ नाला, पोखरण, जैबल निवासी जोगिंद्र कुमार पुत्र धनुराम, भजन लाल पुत्र प्रकाश की गोशालाओं की छतें उड़ गईं। बहरहाल, प्रभावितों ने जैसे-तैसे कर गोशालाओं में बंधे मवेशियों को निकाल कर पड़ोसियों की गोशाला में बांधा।
विज्ञापन

सुबह प्रभावितों ने पंचायत प्रतिनिधियों को नुकसान की जानकारी दी। पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रभावितों की गोशालाओं का निरीक्षण कर प्रशासन को अवगत करवाया। तूफान से पुलिस अधीक्षक आवास के पास, बारगाह मैदान के साथ और आईटीआई मोहल्ले में सूखे पेड़ गिर गए हैं। वहीं, विधानसभा क्षेत्र चुराह की ग्राम पंचायत भंजराडू के गांव सलाणा, शलांचा, मदन, फूलतवास, दुदरा, पद्घर पंचायत के भगसेरी, नुसरा, खुशनगरी पंचायत के शकला प्रथम और द्वितीय में ओलावृष्टि से सेब की 50 प्रतिशत फसल तबाह हुई है। बागवानों होशियार सिंह, परसराम, लाल चंद, किशन चंद और तुलसी राम ने बताया कि ओलावृष्टि से उनके सेब में दाग पड़ गए हैं तो कई जगह पेड़ गिर गए हैं। इससे उन्हें काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रशासन और संबंधित विभाग से नुकसान का आकलन लगा कर प्रभावितों को हरसंभव सहायता प्रदान करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिहुंता के नायब तहसीलदार भूपेंद्र सिंह ने बताया कि क्षेत्र में बीते रोज आए तूफान से आधा दर्जन के करीब लोगों की गोशालाओं को नुकसान पहुंचा है। इसके तहत प्रभावितों के नुकसान का आकलन किया जा रहा है। उद्यान विभाग के उपनिदेशक सुशील धीमान ने बताया कि चुराह विधानसभा क्षेत्र में ओलावृष्टि से सेब की फसल को नुकसान की सूचना मिली है। कहा कि क्षेत्र का दौर कर नुकसान का आकलन करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed