फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Health team reached Nagali to vaccinate the students by walking eight km

आठ किमी पैदल चल विद्यार्थियों को वैक्सीन लगाने नगाली पहुंची स्वास्थ्य टीम

Fri, 04 Feb 2022 10:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
Health team reached Nagali to vaccinate the students by walking eight km
वैक्सीन लगवाने के बाद रावमापा नगाली में स्कूली बच्चों के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : Chamba
चंबा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नगाली और बनीखेत में 68 विद्यार्थियों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। नगाली स्कूल में वैक्सीन लगाने के लिए स्वास्थ्य टीम को आठ किलोमीटर पैदल सफर करना पड़ा। चिकित्सक विवेक शर्मा, सुपरवाइजर दर्शना देवी, बाबा दित्ता मल और आशा देवी विद्यार्थियों को वैक्सीन लगाई। साथ ही उन्हें कोरोना संक्रमण के बारे में जागरूक किया।
विज्ञापन

नगाली पंचायत के प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने स्वास्थ्य टीम के कार्य की सराहना की। टीम आठ किमी पैदल चलकर उनकी पंचायत में किशोरों को वैक्सीन लगाने पहुंची थी। इसे लेकर उन्होंने स्वास्थ्य टीम का आभार भी प्रकट किया। इसके अलावा रावमापा गढ़ में स्वास्थ्य टीम ने 82 विद्यार्थियों को वैक्सीन लगाई। वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज लगवाने के लिए विद्यार्थियों में काफी उत्साह देखने को मिला। विद्यार्थी कई किलोमीटर का सफर तय कर वैक्सीन लगवाने के लिए स्कूल पहुंचे। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सतीश फोतेदार ने बताया कि किशोरों को वैक्सीन लगवाने के लिए स्वास्थ्य टीमें डटी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed