{"_id":"650dc93f044581902a0d98c5","slug":"health-department-team-filled-22-samples-of-food-items-chamba-news-c-88-1-ssml1004-8216-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भरे खाद्य पदार्थों के 22 सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भरे खाद्य पदार्थों के 22 सैंपल
Fri, 22 Sep 2023 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 22 Sep 2023 10:35 PM IST
विज्ञापन
चंबा। जिला मुख्यालय में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दबिश देकर खाद्य पदार्थों के 22 सैंपल एकत्रित किए। एकत्रित किए गए सैंपलों को जांच के लिए गुजरात स्थित लैब में भेजा गया है।
सैंपल फेल होने की सूरत में जांच रिपोर्ट के बाद खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 के तहत कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. अभिषेक ठाकुर की अगुवाई में टीम ने ये सैंपल भरे।
सहायक आयुक्त (खाद्य सुरक्षा) चंबा दीपक आनंद ने बताया कि जिला मुख्यालय चंबा में खाद्य सुरक्षा अधिकारी की अगुवाई में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने खोया बर्फी, चिकन कच्चा, आलू टिक्की, गोल-गप्पे, मटरी, सेवइयां, चाय, सरसों तेल, शहद, सूजी, चंबा चुख के एक-एक सैंपल, वेज मॉम, फ्राइड, रस, बिस्कुट के दो-दो सैंपल और चाउमिन के तीन सैंपल लिए। एकत्रित किए गए सैंपलों को टीम ने कड़ी निगरानी में सील बंद कर जांच के लिए लैब भेजा है।