फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Health department ready to take care of the health of Shiva devotees

Chamba News: शिव भक्तों की सेहत का ख्याल रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग तैयार

Mon, 28 Aug 2023 11:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 28 Aug 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Health department ready to take care of the health of Shiva devotees
भरमौर (चंबा)। मणिमहेश यात्रा में आने वाले शिवभक्तों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए स्वास्थ्य महकमा 31 अगस्त को ही विभिन्न पड़ावों पर मोर्चा संभाल लेगा। यात्रा को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। साथ ही यात्रा के विभिन्न पड़ावों पर स्थापित होने वाले चिकित्सा शिविरों में अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी का रोस्टर भी तैयार कर लिया गया है। इन शिविरों में ऑक्सीजन सिलिंडरों समेत दवाइयों की उपलब्धता भी विभाग की ओर से सुनिश्चित की गई है। उत्तर भारत की प्रसिद्ध मणिमहेश यात्रा को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने भी कमर कस ली है। यात्रा के दौरान चिकित्सा शिविरों समेत स्टाफ की तैनाती और अन्य मुद्दों पर एडीसी भरमौर नवीन तंवर ने खंड चिकित्साधिकारी के साथ बैठक कर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। एडीसी के दिशा-निर्देशों के तहत इस बार यात्रा के विभिन्न पड़ावों पर 31 अगस्त से स्वास्थ्य विभाग की 26 टीमें अपनी सेवाएं आरंभ कर देंगे। इनमें आयुर्वेदिक विभाग के डाॅक्टरों समेत स्टाफ के अन्य सदस्यों को भी शामिल कर लिया गया है।
विज्ञापन

पवित्र यात्रा के दौरान डल झील, गौरीकुंड, सुंदरासी, धन्छौ, भरमाणी माता मंदिर, होली के जैलखड्ड, सिविल अस्पताल भरमौर और इसके साथ स्टोर के पास चिकित्सा शिविर लगाए जाएंगे। खंड चिकित्साधिकारी भरमौर डाॅ. अंकित शर्मा ने खबर की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed