{"_id":"61509c4b8ebc3e04de61861c","slug":"health-department-conducted-corona-examination-of-three-lakh-people-13435-corona-patients-of-the-district-are-healthy-and-living-normal-life-so-far-159-people-have-lost-their-lives-due-to-corona-in-chamba-chamba-news-sml3852436183","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य विभाग ने की तीन लाख लोगों की कोरोना जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य विभाग ने की तीन लाख लोगों की कोरोना जांच
विज्ञापन
चंबा। जिले में मार्च 2020 में लगाए गए लॉकडाउन से अब तक स्वास्थ्य विभाग तीन लाख लोगों की कोरोना जांच कर चुका है। इनमें 13607 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए, जिन्हें उपचार के लिए कोविड केयर सेंटरों में रखा गया। इसमें 13435 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं जबकि, 159 मरीजों की कोरोना संक्रमण की वजह से मौत हो चुकी है।
जिले में मौजूदा समय में कोरोना संक्रमण के बीस सक्रिय मामले बचे हैं। इनका उपचार स्वास्थ्य विभाग होम आइसोलेशन सुविधा के तहत कर रहा है। केवल गंभीर लक्षणों वाले मरीजों को ही कोविड केयर सेंटरों में इलाज के लिए भर्ती किया जा रहा है। चंबा में कोरोना संक्रमण के पिछले कुछ दिन से ज्यादा मामले देखने को नहीं मिले हैं, जो जिला वासियों के लिए राहत की बात है। कोरोना जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें रोजाना जिला भर से सैकडों लोगों के सैंपल जांच के लिए एकत्रित कर रही है। इसमें इक्का-दुक्का लोग ही कोरोना से संक्रमित निकल रहे हैं। आने वाले समय में चंबा कोरोना मुक्त हो सकता है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर कपिल शर्मा ने बताया कि जिले में अब तक तीन लाख लोगों की कोरोना की जांच हो चुकी है। जिले में मौजूदा समय में हालात सामान्य चल रहे हैं। लोगों को कोरोना संक्रमण को लेकर लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए।