{"_id":"57b497614f1c1bd0596eb6ee","slug":"health-department-collect-the-sample-of-medicine","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भरे दवाइयों के सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भरे दवाइयों के सैंपल
अमर उजाला चंबा
Updated Wed, 17 Aug 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को चंबा-भरमौर मार्ग पर शहर की निकटवर्ती चार दुकानों में दवाइयों के सैंपल भरे। भरे गए सैंपल को जांच के लिए कंडाघाट लैब में भेजा गया है। जहां से रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। साथ ही दुकानदारों को चेताया कि अगर प्रतिबंधित दवाइयां बेचते कोई पकड़ा गया तो लाइसेंस रद्द किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने केमिस्ट की दुकानों में दवाइयों के बिलों को लेकर भी पूरी जांच पड़ताल की। इसके अलावा दुकानों में प्रतिबंधित दवाइयों की छानबीन की, लेकिन दुकान के अंदर सरकार की ओर से प्रतिबंधित की गई कोई भी दवाई नहीं पाई गई। स्वास्थ्य विभाग को काफी समय से जुलाहकड़ी चल रहे दवाइयों के गोरखधंधे को लेकर शिकायतें मिल रही थी। इस पर कार्रवाई करते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को जुलाहकड़ी में दस्तक देते हुए चार केमिस्ट की दुकानों की जांच पड़ताल की। साथ ही दवाइयों के सैंपल भरे। इसके अलावा केमिस्टों को निर्देश दिए गए कि सरकार की ओर से प्रतिबंध किसी भी दवाई की बिक्री न की जाए। अन्यथा उनके लाइसेंस भी रद्द किए जा सकते हैं।
इनसेट...
लैब भेजे गए हैं सैंपल
ड्रग इंस्पेक्टर नरेंद्र ठाकुर ने बताया कि मंगलवार को चंबा-भरमौर मार्ग पर स्थित चार केमिस्ट की दुकानों से दवाइयों के सैंपल भरे गए। इन्हें कंडाघाट लैब भेज दिया गया है। वहां से रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा।
विज्ञापन
इनसेट...
लैब भेजे गए हैं सैंपल
ड्रग इंस्पेक्टर नरेंद्र ठाकुर ने बताया कि मंगलवार को चंबा-भरमौर मार्ग पर स्थित चार केमिस्ट की दुकानों से दवाइयों के सैंपल भरे गए। इन्हें कंडाघाट लैब भेज दिया गया है। वहां से रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा।
विज्ञापन