{"_id":"58a87ede4f1c1b5833d8903e","slug":"health-checkup-camp-in-bhanjradu","type":"story","status":"publish","title_hn":"भंजराड़ू में चिकित्सा शिविर 120 लोगों की जांची सेहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भंजराड़ू में चिकित्सा शिविर 120 लोगों की जांची सेहत
ब्यूरो, अमर उजाला, तीसा (चंबा)।
Updated Sat, 18 Feb 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिव मंदिर भंजराड़ू में शनिवार को आयुर्वेदिक स्वास्थ्य विभाग के सौजन्य से एक दिवसीय चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ एसडीएम तीसा हितेश आजाद ने किया।
विज्ञापन
शिविर में जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. अनिल पुरी और उनकी टीम ने मरीजों का चेकअप किया। शिविर में करीब 120 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। मरीजों को मुफ्त दवाइयां भी आवंटित की गईं। 20 मरीजों को ऑपरेशन के लिए जिला आयुर्वेदिक अस्पताल चंबा के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन
जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. अनिल पुरी ने बताया कि लोगों को आयुर्वेदिक पद्धति के आधार पर उपचार के लिए जागरूक किया जा रहा है। जिला के विभिन्न उपमंडलों में आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में डॉ. नागेंद्र, डॉ. रविंद्र कौंडल, डॉ. राजिंद्र शर्मा, डॉ. सुनीता पुरी, डॉ. सुमन शर्मा, डॉ. विजय गौतम, डॉ. अंकित, डॉ. संदीप सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन