फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Health check-up of 106 people at the mobile medical unit camp

Chamba News: मोबाइल मेडिकल यूनिट के शिविर 106 लोगों की स्वास्थ्य जांच

Sun, 16 Nov 2025 05:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 16 Nov 2025 05:43 AM IST
विज्ञापन
Health check-up of 106 people at the mobile medical unit camp
भरमौर में स्वास्थ्य ​शिविर के दौरान मौजूद डॉक्टर और फार्मासिस्ट:
शुगर, हीमोग्लोबिन और बीपी की जांच के साथ बांटी दवाइयां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भरमौर (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र भरमौर में मोबाइल मेडिकल यूनिट टीम चंबा की ओर से भरमौर हेलीपैड में एक दिवसीय चिकित्सा शिविर लगाया गया। आयुष विभाग चंबा के दिशा–निर्देशों पर आयोजित शिविर का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को घर के नजदीक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना था।

जिला आयुष अधिकारी डॉ. शरद त्रिवेदी के मार्गदर्शन में लगाए गए इस शिविर में कुल 106 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। शिविर के दौरान 42 मरीजों के शुगर टेस्ट, 19 मरीजों के हीमोग्लोबिन टेस्ट, तथा कई लोगों के बीपी की जांच भी की गई। चिकित्सकों ने मरीजों को उनकी बीमारी के अनुसार दवाइयां वितरित कीं और आवश्यक परामर्श दिया। शिविर में योगासन भी करवाए गए और आयुर्वेद से संबंधित आईईसी सामग्री वितरित की गई। शिविर में डॉ. राजेंद्र सिंह ठाकुर, डॉ. आदित्य, आयुर्वेदिक फार्मेसी अधिकारी दलीप जरयाल ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। इस एक दिवसीय शिविर को सफल बनाने में डॉ. अनुराधा का विशेष योगदान रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed