{"_id":"5e74f0f48ebc3e767813f170","slug":"health-chamba-news-sml3281893192","type":"story","status":"publish","title_hn":"भलेई माता मंदिर श्रद्धालुओं के लिए बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भलेई माता मंदिर श्रद्धालुओं के लिए बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। कोरोना वायरस के चलते भलेई माता मंदिर को श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया गया है। इसके लिए मंदिर कमेटी ने सूचना भी लगा दी है। पुजारी को ही मंदिर के भीतर जाने की अनुमति रहेगी। उनके अलावा अन्य कोई भी श्रद्धालु मंदिर में प्रवेश नहीं कर पाएगा। मंदिर श्रद्धालुओं के लिए 31 मार्च तक बंद रहेगा। 31 मार्च के बाद हालात सामान्य होने के बाद मंदिर श्रद्धालुओं के लिए खुल सकता है। फिलहाल 31 मार्च तक श्रद्धालु भलेई माता के दर्शन नहीं कर पाएंगे। मंदिर में मुंडन व यात्रा को लेकर भी पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया है। ऐसे इन आयोजनों में अकसर लोगों की भीड़ रहती है। ऐसे में कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने का खतरा हो सकता है।
भलेई माता मंदिर में सुबह व संध्या काल में पूजा-अर्चना व भोग लगेेगा। जोकि मंदिर के पुजारी ही करेंगे। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष कमल ठाकुर ने बताया कि 31 मार्च तक मंदिर को श्रद्धालुओं के लिए बंद रखने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
भलेई माता मंदिर में सुबह व संध्या काल में पूजा-अर्चना व भोग लगेेगा। जोकि मंदिर के पुजारी ही करेंगे। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष कमल ठाकुर ने बताया कि 31 मार्च तक मंदिर को श्रद्धालुओं के लिए बंद रखने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन