फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   health

जनता कर्फ्यू में कल बंद रहेंगी सरकारी और निजी बसें

Fri, 20 Mar 2020 10:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
health
चंबा। कोरोना वायरस को हराने और इसके खतरे से निपटने को लेकर देशव्यापी जनता कर्फ्यू लगाया गया है। इसको लेकर शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त विवेक भाटिया ने की। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के खतरे को समाप्त करने की दिशा में 22 मार्च को सुबह 7 बजे से लेकर रात 9 बजे तक चंबा जिला में भी जनता कर्फ्यू रहेगा। कहा कि यह एक स्वैच्छिक कर्फ्यू है जो वर्तमान परिस्थितियों की आवश्यकता है। इस जनता कर्फ्यू को लेकर चंबा जिला के लोग पूरा सहयोग करें। ताकि कोरोना वायरस को पूरी तरह से हराने में सफलता हासिल कर सकें।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि जनता कर्फ्यू वाले दिन सभी सरकारी, निजी और सार्वजनिक परिवहन सेवाएं स्थगित रहेंगी। केवल आपातकाल सेवा वाहनों और आपात स्थिति में निजी वाहन को सड़कों पर गुजरने की अनुमति रहेगी। उपायुक्त ने कहा कि जिला के सभी पंचायतीराज प्रतिनिधि कोरोना वायरस और विशेष तौर से 22 मार्च को होने वाले जनता कर्फ्यू को लेकर जन जागरूकता में अपनी अहम भूमिका कोनिभाने के लिए आगे आएं। उपायुक्त ने जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति और जिला कृषि उत्पाद मार्केटिंग कमेटी के अधिकारियों को सभी खाद्य वस्तुओं और सब्जी-फलों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कहा कि राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों के बाद चंबा जिला में भी सैलानियों के प्रवेश पर रोक रहेगी। इस दौरान जिला के होटलों और होमस्टे को भी बंद रखने के निर्देश जारी किए गए हैं। इससे पूर्व उपायुक्त विवेक भाटिया ने कोरोना वायरस और जनता कर्फ्यू को लेकर जिला के सभी एसडीएम के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की। उपायुक्त ने इस दौरान कहा कि जिला के सभी एसडीएम अपने-अपने उपमंडलों में हिमाचल प्रदेश महामारी रोग (कोविड -19) रेगुलेशन-2020 और आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों और जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी आदेशों के अनुरूप अपने दायित्वों का निर्वहन करना सुनिश्चित बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed