फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Health and Police Departments Conduct Joint Raid in Mumbai; Woman Arrested

Chamba News: मुंबई में स्वास्थ्य और पुलिस विभाग ने दी संयुक्त दबिश, महिला की गिरफ्तार

Wed, 29 Apr 2026 10:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 29 Apr 2026 10:28 PM IST
विज्ञापन
Health and Police Departments Conduct Joint Raid in Mumbai; Woman Arrested
कूरियर के जरिए प्रतिबंधित नशीली दवाइयां मुंबई से चंबा भेजने के लगे है आरोप
विज्ञापन

मुख्य सरगना समेत चंबा निवासी को पुलिस कर चुकी है गिरफ्तार, अब हुई तीसरी गिरफ्तारी

सुभाष कुमार अग्निहोत्री
चंबा। मुंबई से प्रतिबंधित नशीली दवाओं को चंबा भेजकर युवा वर्ग को नशे की गर्त में धकेलने के मामले में ड्रग्स कंट्रोल विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने मुंबई से एक महिला आशा स्टीफन मैसी पत्नी स्टीफन मंजूर मैसी निवासी जनता नगर इंदिरा नगर जीएम लिंक रोड, मदीना मस्जिद, मंडला मानखुर्द डाकघर शिवाजी नगर उप जिला कुर्ला जिला मुंबई सुबुरान महाराष्ट्र को गिरफ्तार किया है।
उसे जल्द ही न्यायालय में ड्रग कंट्रोल विभाग की ओर से पेश किया जा सकता है। बता दें कि इससे पूर्व भी पुलिस की ओर से जुलाहकड़ी निवासी निवासी हरमीत सिंह और मुख्य सरगना ड्रग तस्करी के मुख्य आरोपी मोहम्मद अहमद को मुंबई से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि चंबा जिले में पुलिस और ड्रग्स कंट्रोल विभाग ने मुंबई से जुड़े एक बड़े ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में अब तक की पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ड्रग तस्करी के मुख्य आरोपी मोहम्मद अहमद को मुंबई से गिरफ्तार किया है। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। लेकिन, लंबे समय से मुंबई से चंबा तक प्रतिबंधित दवाइयां सप्लाई कर रहा था। आरोप है कि आरोपी मुंबई से कूरियर के जरिए चंबा में नशीली और प्रतिबंधित दवाइयों की खेप भेजता था। यह दवाइयां बिना बिल के मंगवाई जाती थीं और इनका इस्तेमाल युवाओं को नशे की ओर धकेलने के लिए किया जा रहा था। इस नेटवर्क के जरिए करीब 750 नशीली गोलियां (जैसे प्रेगाबालिन और टैपेंटाडोल) चंबा पहुंचाई गई थीं। पुलिस टीम की ओर से इस मामले में चंबा के जुलाहकड़ी निवासी हरमीत सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है, जिसने मुंबई से यह खेप मंगवाई थी। लिहाजा, ड्रग्स कंट्रोल विभाग और पुलिस की कार्रवाई के तहत अब मुंबई में दबिश देकर अब एक महिला को भी गिरफ्तार किया है। उधर, पुलिस अधीक्षक चंबा विजय सकलानी ने बताया कि पुलिस ने नशीली दवाइयां कूरियर से चंबा भेजने के मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed